फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ में अलकनंदा का रौद्र रूप: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, नारद-वारह शिला डूबे, खाली कराया तप्तकुंड

Mon, 01 Jul 2024 07:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jul 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall Alaknanda reached above danger mark in Badrinath Tapt Kund evacuated
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम में अलकनंदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार दोपहर बाद नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। तप्तकुंड से मात्र छह फीट नीचे पर नदी का पानी पहुंच गया है। इससे यहां नारद शिला और वारह शिला पानी में डूब चुके हैं। पुलिस ने पूरे धाम में यात्रियों व स्थानीय लोगों को अनाउंस कराकर अलर्ट करा दिया है। साथ ही तत्पकुंड को भी खाली करा दिया गया है।

ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश से पिछले कुछ दिनों से अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। देखते ही देखते पानी तप्तकुंड के पास बहने लगा। शाम साढ़े छह बजे तक तप्तकुंड से मात्र छह फीट नीचे पर अलकनंदा नदी बह रही है। जबकि सामान्य दिनों में अलकनंदा तत्पकुंड से करीब 15 फीट नीचे बहती है।

Rishikesh: नीम बीच पर गंगा में डूबे दिल्ली के महिला और युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Uttarakhand Rainfall Alaknanda reached above danger mark in Badrinath Tapt Kund evacuated
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुलिस ने धाम में माइक से मुनादी कर लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं। साथ ही तप्तकुंड को भी खाली करा दिया है। पुलिस की गाड़ी लगातार अनाउंस कर रही है।

Uttarakhand Rainfall Alaknanda reached above danger mark in Badrinath Tapt Kund evacuated
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ कोतवाली प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम में नदी का जलस्तर ज्यादा हो गया है। रात में पानी और बढ़ने की आशंका को देखते हुए तप्तकुंड को खाली करा दिया है। धाम में लगातार माइक से अनाउंस किया जा रहा है कि कोई भी नदी किनारे न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall Alaknanda reached above danger mark in Badrinath Tapt Kund evacuated
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

उधर, अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बह गया है। जिससे इस क्षेत्र में रिवर फ्रंट का कार्य बंद हो गया है। यहां पर कंपनी की कुछ मशीनें भी फंसी हुई हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से यहां पर वैकल्पि मार्ग तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall Alaknanda reached above danger mark in Badrinath Tapt Kund evacuated
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

कार्यदायी संस्था गावर कंपनी के सीनियर मैनेजर रविंद्र सोढ़ी ने बताया कि नदी किनारे जो वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था वह बह गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed