उत्तराखंड के तीन युवा क्रिकेटरों ने एक ही दिन क्रिकेट जगत में मुकाम पाया है। टिहरी निवासी आयुष ने जहां श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ शानदार नाबाद शतक जड़ा, वहीं रामनगर निवासी कप्तान अनुज रावत ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली। दूसरी ओर रुड़की निवासी ऋषभ पंत ने पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
{"_id":"5b4f5ffb4f1c1b36748b5935","slug":"uttarakhand-three-youth-player-shines-in-cricket-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के इन युवा क्रिकेटरों ने क्रिकेट की दुनिया में पाया ऊंचा मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के इन युवा क्रिकेटरों ने क्रिकेट की दुनिया में पाया ऊंचा मुकाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
rishabh pant, ayush, abhimanyu ishwaran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
rishabh pant
पिछले वर्ष बीसीसीआई की बोर्ड ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले दून के अभिमन्यु ईश्वरन ने भारतीय टीम की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन में जगह बनाई। दूसरी ओर रुड़की निवासी ऋषभ पंत ने पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
ayush
श्रीलंका के खिलाफ आयुष का नाबाद शतक
श्रीलंका-19 टीम के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन टिहरी के आयुष की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। सिलोर गांव टिहरी निवासी आयुष ने 115 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 107 रन की नाबाद पारी खेली। भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी कर रहे रामनगर, उत्तराखंड निवासी अनुज रावत ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली।

abhimanyu ishwaran
बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन में दून के अभिमन्यु
दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच के लिए उत्तराखंड के अभिमन्यु ईश्वरन को प्रेसिडेंट बोर्ड इलेवन टीम में शामिल किया गया है। देहरादून निवासी अभिमन्यु बंगाल की रणजी टीम के अलावा भारत ए की टीम का भी हिस्सा हैं। पिछले लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे अभिमन्यु ने इस वर्ष बीसीसीआई की बोर्ड ट्रॉफी में सबसे अधिक 1672 रन बनाए थे।

ऋषभ ने बनाई टेस्ट टीम में जगह
रुड़की के खब्बू विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई है। इंग्लैंड में होने वाली पांच मुकाबलों की सीरीज के पहले तीन मैच के लिए चुनी गई टीम में उन्हें शामिल किया गया है। पंत को दिनेश कार्तिक के साथ विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह मिली है। पहला टेस्ट एक अगस्त से बर्मिंघम में खेला जाएगा। रुड़की निवासी ऋषभ ने इस साल आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 173.60 की स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए थे। इसमें एक शानदार शतक भी शामिल था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 22 मैचों 1625 रन बना चुके ऋषभ ने सैय्यद मुश्ताक ट्रॉफी में 30 गेंदों में शतक जड़ा था।