फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall In Auli: साल की पहली बर्फबारी के बाद दिखा औली का मनमोहक नजारा, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां

Thu, 18 Jan 2024 07:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jan 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather 2024 First Snowfall In Auli Tourist Happy to See Beautiful Visuals
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मौसम पल पल बदल रहा है। बुधवार शाम को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई जो गुरुवार तड़के तक होती रही। वहीं, औली में इस साल की पहली बर्फबारी हुई। तड़के जब बर्फबारी रुकी तो औली की वादियां और भी ज्यादा मनमोहक और खूबसूरत नजर आईं। वहीं, पर्यटकों ने भी खूबसूरत वादियों का जमकर लुत्फ उठाया।



गुरुवार को पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। पहाड़ में शीतलहर और मैदान में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दिन में हालांकि हल्की धूप कुछ राहत दे रही है, लेकिन सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

Uttarakhand Weather: पहाड़ में खिल रही धूप, मैदान में सता रही कोहरे की ठंड...जानें कब बदलेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather 2024 First Snowfall In Auli Tourist Happy to See Beautiful Visuals
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों की चोटियां लंबे समय के बाद बर्फ से सफेद हो गई हैं। औली में भी बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।


Uttarakhand Weather 2024 First Snowfall In Auli Tourist Happy to See Beautiful Visuals
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चमोली में 12 दिसंबर को औली तक बर्फबारी हुई थी, लेकिन उसके बाद मौसम तो कई बार बदला, लेकिन बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। जिससे ऊंची चोटियां बर्फविहीन हो गईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather 2024 First Snowfall In Auli Tourist Happy to See Beautiful Visuals
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

इससे जहां पर्यटन कारोबारियों में मायूसी छाई रही, वहीं सेब सहित अन्य मौसमी फसलों के काश्तकारों की भी चिंता बढ़ गई थी। बुधवार को हुई बर्फबारी से जहां काश्तकारों की उम्मीद जगी है, वहीं पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी खुशी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather 2024 First Snowfall In Auli Tourist Happy to See Beautiful Visuals
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि सर्दियों में बारिश न होने की वजह से सूखी ठंड परेशान कर रही है। अगले तीन-चार दिन भी प्रदेश भर में मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। जनवरी के चौथे सप्ताह से मौसम बदलने के आसार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed