फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, बदरीनाथ धाम में बारिश, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, तस्वीरें

Sun, 01 Jun 2025 06:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Jun 2025 06:47 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। खसकर पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Changed Today rainfall in Badrinath Dham snowfall in Hemkund Sahib, photos
बदरीनाथ में बारिश, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। शाम तीन बजे करीब बदरीनाथ धाम में अचानक मौसम खराब हो गया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ही श्रद्धालु छाता और रेनकोट के साथ धाम पहुंचे और दर्शन किए। 

वहीं, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। हेमकुंड के साथ ही नंदा घुंघटी और नीती व माणा घाटी की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। देर शाम तक मौसम में ठंडक आ गई। बारिश और बर्फबारी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

Chardham Yatra: खोला गया यमुनोत्री धाम का दानपात्र, एक महीने में मिला 23 लाख से ज्यादा का चढ़ावा

Uttarakhand Weather Changed Today rainfall in Badrinath Dham snowfall in Hemkund Sahib, photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस बार उत्तराखंड में 10 जून तक मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग की मानें तो इस बार पांच दिन पहले मानसून आ जाएगा। इस बार प्रदेश में छह फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है।
Uttarakhand Weather Changed Today rainfall in Badrinath Dham snowfall in Hemkund Sahib, photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। खसकर पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि पांच जून के बाद लोगों को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Changed Today rainfall in Badrinath Dham snowfall in Hemkund Sahib, photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की बारिश होती रहेगी, जिसे प्री मानसून शॉवर भी कहा जा सकता है। रही बात मानसून की तो प्रदेश में दस जून के बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Changed Today rainfall in Badrinath Dham snowfall in Hemkund Sahib, photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मानसून आने के बाद प्रदेश में बारिश भी जोर पकड़ेगी। उत्तराखंड में लंबी अवधि का औसत बारिश मानक 87 सेंटीमीटर का है। इस बार इससे छह फीसदी ज्यादा बरसात देखने को मिलेगी। ये औसत 108 फीसदी तक भी पहुंच सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed