फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemkund Sahib: तीन किमी आस्था पथ से सेना ने हटाई बर्फ; सात कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा गुरुद्वारा

Tue, 20 May 2025 11:46 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 May 2025 11:46 AM IST
सार

Hemkund Sahib: तीन किमी आस्था पथ से सेना ने बर्फ हटा दी है। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे। सात कुंतल गेंदे के फूलों से गुरुद्वारा को सजाया जाएगा।

विज्ञापन
Hemkund Sahib: Army removed snow from about three km of Path Gurudwara will be decorated with flowers
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब के करीब तीन किलोमीटर के आस्था पथ से सेना की ओर से बर्फ हटा ली गई है। अब सिर्फ 150 मीटर हिस्से में बर्फ हटाने का काम शेष बच गया है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मंगलवार को हेमकुंड साहिब तक रास्ता सुचारु हो जाएगा।

सात कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को सात कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। गोविंदघाट में फूल पहुंच गए हैं। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से गोविंदघाट, ज्योतिर्मठ, घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में भंडारे के लिए आगामी जून माह तक के खाद्यान्न का भंडारण कर दिया गया है।

Hemkund Sahib: Army removed snow from about three km of Path Gurudwara will be decorated with flowers
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सोमवार से हेली टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई। पहले दिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 415 टिकटों की बुकिंग हुई है। 22 जून तक की यात्रा के लिए अभी काफी सीटें खाली हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुल रहे हैं।

Hemkund Sahib: Army removed snow from about three km of Path Gurudwara will be decorated with flowers
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोपहर 12 बजे ऑनलाइन हेली टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने 25 मई से 22 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग स्लॉट खोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund Sahib: Army removed snow from about three km of Path Gurudwara will be decorated with flowers
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहले दिन अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए कुल 415 टिकटों की बुकिंग की गई। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली सेवा संचालित होती है। इस बार पवन हंस एविएशन के माध्यम से हेली सेवा चलेगी। इसमें प्रति यात्री आने-जाने का किराया 10080 रुपये है।

ये भी पढ़ें...लैब अटेंडेंट परीक्षा: मामला केवल ब्लूटूथ से नकल का नहीं: प्रश्नपत्र देश में कहीं लीक होने की आशंका, मिले सुराग

विज्ञापन
Hemkund Sahib: Army removed snow from about three km of Path Gurudwara will be decorated with flowers
हेमकुंड साहिब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि हेली बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट heliyatra.itctc.co.in पर ही हेमकुंड साहिब हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed