फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे खुला, यात्रियों को राहत, ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर भी चार दिन बाद शुरू हुई आवाजाही

Fri, 25 Aug 2023 01:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Aug 2023 01:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Debris On Badrinath Highway, Rishikesh Gangotri Highway Opened After Four Da
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala

प्रदेशभर में आज शुक्रवार को भी मौसम विज्ञान की ओर से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। बारिश और मलबा आने से पहाड़ों पर सड़कों का बुरा हाल है। गुरुवार देर शाम से पागल नाले के पास बंद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अब खोल दिया गया है। सभी वाहनों को हेलंग में रोका गया था, लेकिन अब आवाजाही शुरू कर दी गई है।



दूसरी तरफ ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे चौथे दिन वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। नरेंद्रनगर की समीप बगड़धार में यातायात के लिए बंद था, जिसे सुचारू कर दिया गया है। बार-बार चट्टान से पत्थर गिरने और लगातार कोहरा छाने के कारण सीमा सड़क संगठन को हाईवे खोलने में कामयाबी नहीं मिल पा रही थी।

सड़क के दोनों ओर से मशीन कार्य कर रही थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि अब हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Uttarakhand Weather Update Today: Debris On Badrinath Highway, Rishikesh Gangotri Highway Opened After Four Da
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों में 25 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update Today: Debris On Badrinath Highway, Rishikesh Gangotri Highway Opened After Four Da
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala

जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। 27 अगस्त के बाद सभी जिलों में बारिश से राहत के आसार हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Debris On Badrinath Highway, Rishikesh Gangotri Highway Opened After Four Da
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य तौर पर होने वाली 904.20 मिमी बारिश के सापेक्ष 1019 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: पीआरडी जवानों की डयूटी के दौरान मौत पर आश्रितों को मिलेंगे दो लाख, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Debris On Badrinath Highway, Rishikesh Gangotri Highway Opened After Four Da
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala
इस हिसाब से एक जून से 23 अगस्त तक 13 फीसदी अधिक बारिश हुई है। चूंकि सामान्य से 19 फीसदी अधिक तक बारिश को सामान्य की श्रेणी में लिया जाता है। इसलिए इसे सामान्य बारिश ही माना जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed