फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall In Auli: औली में भारी बर्फबारी के बीच जमकर झूमे पर्यटक, खूब की मौज-मस्ती, देखें तस्वीरें

Mon, 30 Jan 2023 06:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Jan 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Tourist Enjoy Heavy Snowfall In Auli Beautiful Photos
औली में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मौसम खराब होने पर सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। जिसके चलते औली की खूबसूरत वादियां बर्फ से सराबोर हो गईं। वहीं, औली घूमने पहुंचे पर्यटकों में बर्फबारी होने से खासा उत्साह रहा। पर्यटकों ने औली पहुंचकर बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। 



Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड के मानसखंड की झांकी ने बनाया इतिहास, देश में मिला पहला स्थान

औली में सोमवार को एक फीट से अधिक ताजी बर्फ जम गई है। यहां अभी तक बर्फबारी जारी है। अभी तक बर्फबारी न होने से औली में पर्यटकों की आवाजाही कम थी, लेकिन बर्फबारी होने पर अब औली पर्यटकों से गुलजार होने लगी है।  

Uttarakhand Weather News Tourist Enjoy Heavy Snowfall In Auli Beautiful Photos
औली में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सरकार ने औली में विंटर गेम्स कराने की घोषणा भी कर दी है। बर्फबारी के बाद यहां गेम्स होने को लेकर लोगों में भी उत्साह है। वहीं, औली में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद से यहां स्थानीय युवाओं की ओर से पर्यटकों के लिए स्कीइंग कोर्स भी चलाया जा रहा है।

Uttarakhand Weather News Tourist Enjoy Heavy Snowfall In Auli Beautiful Photos
औली में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

औली आने वाले गिने चुने पर्यटकों को स्कीइंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। इससे जहां लोगों में औली के सुरक्षित होने का संदेश जा रहा है, वहीं स्कीइंग से जुड़े लोगों की कुछ इनकम भी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Tourist Enjoy Heavy Snowfall In Auli Beautiful Photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि इन दिनों यहां पर 40 पर्यटकों को स्कीइंग सिखाई जा रही है। जिसमें गुजरात, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के पर्यटक शामिल हैं। कुछ पर्यटक विदेशी भी हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Tourist Enjoy Heavy Snowfall In Auli Beautiful Photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed