फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: औली-बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी, मार्च माह में मौसम का रहेगा ऐसा मिजाज

Sat, 15 Mar 2025 01:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Mar 2025 01:08 PM IST
सार

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली और बदरीनाथ, औली सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update rain snowfall in Auli Badrinath Yamunotri cold in March Month read all Updates
औली में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में आज औली-बदरीनाथ यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।  पहाड़ों में बफर्बारी जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। अचानक मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हुआ। खासतौर पर पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।

मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। जबकि देहरादून समेत हरिद्वार और नैनीताल जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया था। वहीं आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

यमुनोत्री धाम सहित आसपास मध्य रात्रि से बर्फबारी तो निचले इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश बर्फबारी के चलते ठंड लौट रही है। बारिश बर्फबारी के चलते अभी तक यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है।

Uttarakhand Weather News Update rain snowfall in Auli Badrinath Yamunotri cold in March Month read all Updates
औली में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बर्फबारी के चलते पहाड़ों में ठंड लौट आई है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी।

Uttarakhand Weather News Update rain snowfall in Auli Badrinath Yamunotri cold in March Month read all Updates
चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री बढ़ाेतरी के साथ 16.1 डिग्री रहा था। ऐसा ही हाल प्रदेशभर के सभी जिलों का रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update rain snowfall in Auli Badrinath Yamunotri cold in March Month read all Updates
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च तक प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...Haridwar Accident: होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटा, 11 साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update rain snowfall in Auli Badrinath Yamunotri cold in March Month read all Updates
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

औली में बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ जमी है, जिस वजह से वाहनों को निकलने में भी दिक्कत हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed