फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: बदरीनाथ धाम में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी, तीन फीट तक बर्फ जमी, यात्रा तैयारियां लटकीं, तस्वीरें

Mon, 17 Mar 2025 09:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Mar 2025 09:53 PM IST
सार

Uttarakhand Weather: पिछले कई दिनों से बदरीनाथ धाम में लगातार मौसम बदलने से बर्फबारी हो रही है। इससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather snowfall in Badrinath Dham three feet of snow accumulated photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ में रुक-रुककर हो रही बर्फबारी से यहां दो से तीन फीट तक बर्फ जम गई है। सोमवार को भी बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। इससे धाम में जहां एक ओर बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान के कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं वहीं चारधाम यात्रा की तैयारियां भी अधर में लटक गई हैं।

पिछले कई दिनों से बदरीनाथ धाम में लगातार मौसम बदलने से बर्फबारी हो रही है। इससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बर्फबारी से धाम में कहीं पर दो तो कहीं पर तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। पूरी बदरीनाथ घाटी बर्फ के आगोश में है। बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे भी हनुमान चट्टी से आगे बंद पड़ा है।

Uttarakhand Weather News: आज भी पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, कल से तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather snowfall in Badrinath Dham three feet of snow accumulated photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने में अब डेढ़ माह से भी कम समय शेष है, ऐसे में प्रशासन के सामने वहां पर यात्रा से जुड़ी तैयारियां पूरी करना चुनौती बना हुआ है। धाम में पेयजल व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती रहती है।

Uttarakhand Weather snowfall in Badrinath Dham three feet of snow accumulated photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

यात्राकाल के पहले दो महीने पानी की बहुत अधिक खपत होती है, जिसके लिए जल संस्थान को लाइन को समय पर ठीक करना होगा। साथ ही बिजली, रास्तों की मरम्मत, यात्री शेड सहित अन्य मरम्मत के कार्य करने हैं लेकिन लगातार मौसम बदलने और बर्फबारी के कारण प्रशासन की टीम धाम में पहुंच ही नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather snowfall in Badrinath Dham three feet of snow accumulated photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

रुद्रप्रयाग जिले में भी लगातार तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। इस दौरान धूप-छांव के बीच कई बार हल्की बूंदाबांदी भी हुई। उधर, केदारनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather snowfall in Badrinath Dham three feet of snow accumulated photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद अचानक घने काले बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी होनी लगी। इस दौरान केदारनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed