सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में बर्फबारी: धूप खिली तो दिखा सुंदर नजारा, बर्फ की सफेद चादर से ढकी दिखीं वादियां और गांव, तस्वीरों में देखें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Jan 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update: snow covered hill beauty seen after Sunny weather, see photos
- फोटो : अमर उजाला

चार दिन से मौसम खराब रहने के बाद जब उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को धूप खिली तो सुंदर नजारा देखने काे मिला। ऊंची-ऊंची वादियां और वहां बसे गांव बर्फ के आगोश में नजर आए। 



Snowfall: नैनीताल में गिरी बर्फ, सरोवरी नगरी की चोटियां हुईं सफेद, पर्यटकों ने की खूब मस्ती, तस्वीरें
चमोली जनपद में मंगलवार को मौसम सामान्य रहा। यहां चटख धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। बदरीनाथ धाम का बामणी गांव पूरी तरह से बर्फ से ढक गया है। बदरीनाथ धाम में चारों ओर बर्फ बिछी हुई है। धूप खिलने से बर्फ से ढके बदरीनाथ धाम का सौंदर्य में निखार आ गया है।

उत्तराखंड: बर्फ से लकदक देवभूमि की वादियां, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरों में देखें नजारे
यमुनोत्रीघाटी में कई दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद आज मौसम खुल गया। जिसके बाद बर्फबारी का सुंदर नजारा तस्वीरों में कैद किया गया। इसी तरह मसूरी में आज हल्की धूप खिली। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से ऊंचाई वाले जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Trending Videos
uttarakhand weather update: snow covered hill beauty seen after Sunny weather, see photos
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में खूब बर्फबारी हुई, वहीं चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के सैकड़ों गांव बर्फ से ढक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand weather update: snow covered hill beauty seen after Sunny weather, see photos
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। 
uttarakhand weather update: snow covered hill beauty seen after Sunny weather, see photos
- फोटो : अमर उजाला
चमोली जनपद में पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, औली, बगुवावासा, बगजी, ब्रह्मताल सहित सभी बुग्याल बर्फ से ढक गए हैं।
विज्ञापन
uttarakhand weather update: snow covered hill beauty seen after Sunny weather, see photos
- फोटो : अमर उजाला
वांण के हीरा पहाड़ी ने बताया कि वांण, घेस, बलाण, पिनाऊ, वांक, कुलिग सहित 12 से अधिक गांव में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed