{"_id":"61ed46c66eaee245874e636c","slug":"uttarakhand-weather-update-snowfall-in-kedarnath-badrinath-and-hilly-altitude-areas-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: केदारनाथ में 14 फीट तक बर्फ जमा, बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: केदारनाथ में 14 फीट तक बर्फ जमा, बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
एक पखवाड़े से समय-समय पर हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ में 14 फीट से अधिक बर्फ जम गई है। वहीं बदरीनाथ धाम में लगभग पांच और हेमकुंड साहिब में छह फीट तक बर्फ जम गई है। केदारनाथ क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने से संपर्क नहीं हो पा रहा है। केदारनाथ में इन दिनों कुछ साधु रह रहे हैं। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्र भी बर्फ से लकदक हैं। निचले इलाकों में दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही।
रविवार को केदारनाथ में सुबह से देर शाम तक रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। इस दौरान लगभग एक फीट तक नई बर्फ जम गई थी। पिछले एक पखवाड़े के दौरान हुई बर्फबारी के चलते केदारनाथ में करीब 14 फीट बर्फ जमा हो गई है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ में भी चार से पांच फीट तक बर्फ जमा हो गई है। वहीं, हरियाली कांठा, द्यूली खरक, कालशिला, चिरबटिया व गौरीकुंड के ऊपरी क्षेत्रों में भी काफी बर्फ गिर चुकी है।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के कारण रुद्रप्रयाग जनपद के गौंडार, तोषी, त्रियुगीनारायण, चिलौंड, चौमासी सहित 30 से अधिक गांवों में लोगों के खेतीबाड़ी, पशुपालन सहित अन्य कार्य प्रभावित हो चुके हैं। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, जखोली, बसुकेदार में दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। यहां बाजारों में लोगों की चहलकदमी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लगातार तीसरे दिन भी चमोली जिले में मौसम खराब रहा और बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के गांवों में हुई बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में काफी बर्फ जम गई है। जबकि बर्फबारी से जोशीमठ-औली, बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे और गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे जगह-जगह बंद हो गए हैं।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी दिनभर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। देर शाम तक भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। मौसम खराब होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड बढ़ने से बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गौरसों बुग्याल, औली, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में जमकर बर्फबारी हुई है। वहीं बर्फबारी से जोशीमठ-औली, बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे और गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध हो गया है। जिले के कई ऊंचाई वाले इलाकों के गांवों में बर्फ तो गिरी, लेकिन देर शाम तक बर्फ पिघल गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।