{"_id":"59ddd6784f1c1bf3538b6ef0","slug":"vampanthi-leader-injured-in-bjp-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून में भिड़े वामपंथी और भाजपाई तो हो गया खून खराबा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में भिड़े वामपंथी और भाजपाई तो हो गया खून खराबा, तस्वीरें...
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : nishant khani amarujala dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सीपीएम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और वामपंथी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
police
पत्थर लगने से एक वामपंथी नेता घायल हो गया और मौके पर मौजूद पुलिस को लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करना पड़ा।
protest
देहरादून के परेड ग्राउंड भाजपा महानगर कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली सीपीआई के कार्यालय के पास पहुंची और भाजपा कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन के साथ ही वामपंथी संगठनों के कार्यालय में घुसने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
protest
वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। रैली में भाजपा विधायक विधायक हरबंश कपूर, मुन्ना सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महामंत्री आदित्य चौहान,भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच किसी ने पत्थर उछाल दिया और वामपंथी नेता शेर सिंह घायल हो गए। वामपंथियों ने भाजपाइयों पर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया। वहीं, स्थिति जब बिगड़ने लगी तो पुलिस ने भाजपाइयों पर लाठियां भी फटकारी।