फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nainital: विराट और अनुष्का ने बाबा नीब करौरी की शरण में लगाया ध्यान, फैंस ने खूब ली सेल्फी, तस्वीरें

Thu, 17 Nov 2022 09:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Nov 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma doing worship in Neem Karoli Baba Kainchi Dham Ashram Uttarakhand news in hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद लिया। हालांकि इस दौरान उनकी बेटी वामिका साथ नहीं थी।

Virat And Anushka: नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे कैंची धाम, दोनों को देवभूमि खींच लाती है ये वजह

कोहली और अनुष्का ने एक घंटा कैंची धाम में बिताया। उसके बाद कार से रामगढ़ निकल गए। विराट और अनुष्का ने धाम में विंध्यवासिनी देवी, राधा कृष्ण, वैष्णो देवी, हनुमान मंदिर के दर्शन के बाद बाबा की प्रात:कालीन आरती में हिस्सा लिया।

Virat Kohli and Anushka sharma doing worship in Neem Karoli Baba Kainchi Dham Ashram Uttarakhand news in hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कैंची मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र कांडपाल ने विधि विधान से पूजा कराई। दोनों ने बाबा नीब करौरी महाराज की मूर्ति के सामने बैठकर कुछ देर ध्यान लगाकर विशेष प्रार्थना की और बाबा की धूनी के दर्शन किए।

Virat Kohli and Anushka sharma doing worship in Neem Karoli Baba Kainchi Dham Ashram Uttarakhand news in hindi
कैंची धाम पहुंचे अनुष्का और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

मंदिर ट्रस्ट की सचिव डॉ. जयाप्रसाद और प्रदीप साह (भय्यू) के साथ बैठकर मंदिर और बाबा के बारे में चर्चा की। कोहली और अनुष्का के कैंची मंदिर में पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma doing worship in Neem Karoli Baba Kainchi Dham Ashram Uttarakhand news in hindi
कैंची धाम पहुंचे विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

इस बीच कोहली और अनुष्का ने किसी को फोटो खिंचाने के लिए मना नहीं किया। एक घंटा कैंची धाम में रुकने के बाद वे बाबा का प्रसाद लेकर रामगढ़ की ओर चले गए। प्रशासन के अनुसार, दोनों रामगढ़ और मुक्तेश्वर के मध्य अपने एक परिचित के रिजॉर्ट में ठहरे हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma doing worship in Neem Karoli Baba Kainchi Dham Ashram Uttarakhand news in hindi
भवाली हेलीपैड पर विराट और अनुष्का - फोटो : अमर उजाला

धारी के सरना से जिला पंचायत सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के नेता संजय पांडे ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को गर्म कंबल भेंट किया। इस दौरान गिरीश तिवारी, नरेश तिवारी, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, डॉ. जया प्रसाद, प्रदीप साह (भय्यू) आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed