फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka: नैनीताल से लौटे विरुष्का, इस डिश की खूब की तारीफ, अनुष्का साथ ले गईं ये खास चीज

Mon, 21 Nov 2022 10:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल/भवाली
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल/भवाली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma Return from nainital after six days Uttarakhand news in hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल की खूबसूरत वादियों का दीदार कर छह दिन बाद क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वापस लौट गए। इस दौरान वे नैनीताल में कई जगहों पर गए। वहीं, अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी धूप सेंकते हुए कुछ तस्वीरें साझा की थी। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर रील डालकर बताया कि उन्होंने हल्द्वानी की एक दुकान की सोयाचाप खाई है जो उन्हें बेहद पसंद आई। 

Virat-Anushka: विरुष्का ने बताया किसकी 'कृपा' से पाई जीवन में कामयाबी, यहां घंटों बिता रहे समय

जानकारी मिली कि ये रेस्टोरेंट हल्द्वानी में रामपुर रोड पर स्थित है। रेस्टारेंट संचालक अजय सनवाल ने बताया कि कोहली दंपती ने सोयाचाप आर्डर कर मंगवाई थी। इस बात की खुशी है कि उन्हें सोयाचाप पसंद आई।

Virat Kohli and Anushka sharma Return from nainital after six days Uttarakhand news in hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम वे रामगढ़ रोड स्थित एक आर्ट गैलरी में पहुंचे थे। उन्होंने वहां मौजूद आर्ट गैलरी का बारीकी से अवलोकन किया। कोहली ने आर्ट गैलरी के संस्थापक राजन कपूर के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की आर्ट गैलरी खुलने से पहाड़ के चित्रकारों को भी पहचान मिलेगी।

Virat Kohli and Anushka sharma Return from nainital after six days Uttarakhand news in hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उनके प्रशंसक भी मौके पर पहुंचे जिनके साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फोटो खिंचवाए। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का ने अपने छह दिवसीय दौरे में कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के साथ काकड़ीघाट स्थित बाबा नीब करौरी महाराज के आश्रम और नैनीताल में हनुमानगढ़ी मंदिर में पहुंचकर बाबा के दर्शन के साथ पूजा अर्चना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma Return from nainital after six days Uttarakhand news in hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

दोनों भवाली के श्यामखेत स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे थे। रविवार को अनुष्का शर्मा दोबारा बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचीं और पास की दुकानों से भगवान की फोटो और लॉकेट खरीदती नजर आईं। जिसे वे अपने साथ ले गईं।

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma Return from nainital after six days Uttarakhand news in hindi
फैंन के साथ फोटो खिंचाते विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

वहीं सोमवार दोपहर को विराट कोहली अपने परिवार के साथ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हेलीपेड पहुंचे जहां से हेलीकॉप्टर से वापस दिल्ली चले गए। इस दौरान लोगों विराट कोहली के साथ फोटो खींची। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed