फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड कांग्रेस में बिखराव: सचिवालय घेराव करने पहुंचा प्रीतम गुट, प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़े नेता शामिल नहीं

Mon, 21 Nov 2022 04:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Nov 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra Disruption in party Pritam faction rally Karan Mahara press conference in Haldwani
सचिवालय घेराव करने पहुंचा प्रीतम गुट - फोटो : अमर उजाला

भारत जोड़ो यात्रा के बीच उत्तराखंड कांग्रेस एक बार फिर बिखराव के रास्ते पर दिख रही है। इससे पहले भी कई मौकों पर पार्टी में गुटबाजी सतह पर आ चुकी है, जिसका कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। बीते दिवस पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर सचिवालय घेराव का एलान किया था।



आज सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह गुट ने सचिवालय घेराव के लिए रैली निकाली। लेकिन इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कोई जानकारी नहीं है। प्रीतम एकला चलो की राह पर शक्ति प्रदर्शन करने निकले। इस रैली में 19 विधायकों में से प्रीतम सिंह को शामिल करते हुए कुल 14 विधायक मौजूद है।

 

वहीं दूसरी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा हल्द्वानी में पत्रकारवार्ता कर रहे हैं। उधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की 22 से 25 सितंबर तक होने वाली भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर भी जारी किया गया है। इसमें राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश स्तरीय नेताओं को भी स्थान दिया गया है। 

Congress Bharat Jodo Yatra Disruption in party Pritam faction rally Karan Mahara press conference in Haldwani
हल्द्वानी में पत्रकारवार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

बीते दिवस पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर सचिवालय घेराव का एलान किया था। संगठन के पदाधिकारियों के नाम पर उसके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मौजूद थे। जबकि पीसीसी अध्यक्ष ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया।

Congress Bharat Jodo Yatra Disruption in party Pritam faction rally Karan Mahara press conference in Haldwani
प्रीतम गुट ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
पार्टी जानकारों का कहना है कि एक तरफ पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, वहीं दूसरी पार्टी में ही गुटबाजी हो रही है। भाजपा इस मौके को भुनाने से नहीं चूकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra Disruption in party Pritam faction rally Karan Mahara press conference in Haldwani
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

जब से प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से हटे हैं, तब से उनके तेवर पार्टी से इतर दिखाई दे रहे हैं। पिछले दिनों अल्मोड़ा और फिर देहरादून में प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई दोनों बैठकों में प्रीतम गायब रहे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Paper Leak Case:  परीक्षा रद्द होगी या नहीं? एसटीएफ की क्लोजर रिपोर्ट से तय होगा भर्तियों का भविष्य

विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra Disruption in party Pritam faction rally Karan Mahara press conference in Haldwani
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
माणा (बदरीनाथ) से रुद्रप्रयाग तक निकली भारत जोड़ो यात्रा में भी वे दिखाई नहीं दिए। हालांकि उन्होंने इस दौरान हिमाचल चुनाव प्रचार में व्यस्त होने का हवाला दिया। लेकिन पार्टी सूत्रों की मानें तो देवेंद्र यादव से उनके रिश्तों में आई खटास इसकी प्रमुख वजह है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed