फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka: उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह पर समय बिता रहे विरुष्का, फैंस को भी नहीं किया निराश, तस्वीरें

Fri, 18 Nov 2022 09:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Nov 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma Spend Time in Malla Shyamkhet Uttarakhand news in hindi
रामगढ़ में विराट और अनुष्का - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ इन दिनों उत्तराखंड आए हुए हैं। वे भवाली के पास रामगढ़ रोड पर मल्ला श्यामखेत के एक रिजॉर्ट में रुके हुए हैं। उन्होंने अपना पूरा कार्यक्रम निजी रखा है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाई हुई है। लेकिन कोहली ने फैंस को निराश नहीं किया। 



Nainital: विराट और अनुष्का ने बाबा नीब करौरी की शरण में लगाया ध्यान, फैंस ने खूब ली सेल्फी, तस्वीरें

गुरुवार शाम को वे मल्ला श्यामखेत के पास कूण गांव में घूमने निकले। इस दौरान वहां कुछ लोगों ने उनके देखा तो खुशी से फूले नहीं समाए। उन्होंने विराट से सेल्फी के पूछा तो विराट ने भी मना नहीं किया। फैंस ने उनके साथ खूब सेल्फी ली। शुक्रवार सुबह वे बिनसर समेत कुमाऊं की कई जगहों पर घूमने निकले।

Virat Kohli and Anushka sharma Spend Time in Malla Shyamkhet Uttarakhand news in hindi
फैंन के साथ फोटो खिंचाते विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले विराट और अनुष्का शर्मा शुक्रवार सुबह 11 बजे अपनी बेटी के साथ भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित काकड़ीघाट में बाबा नीब करौरी महाराज आश्रम पहुंचे। कोहली और अनुष्का पांच घंटे तक बाबा के आश्रम में रहे और शाम चार बजे श्यामखेत स्थित रिजॉर्ट वापस आ गए।

Virat Kohli and Anushka sharma Spend Time in Malla Shyamkhet Uttarakhand news in hindi
फैंन के साथ फोटो खिंचाते विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

मंदिर समिति के सदस्य प्रदीप साह ने उन्हें बाबा के आश्रम और काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद की तपस्थली की जानकारी दी। कोहली और अनुष्का ने बेटी के साथ आश्रम में बाबा की पूजा अर्चना करने के बाद खिचड़ी का प्रसाद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma Spend Time in Malla Shyamkhet Uttarakhand news in hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

उनसे मिलने के लिए आश्रम के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उनसे नहीं मिलने दिया। कोहली और अनुष्का से नहीं मिलने पर लोग मायूस नजर आए। कैंची धाम ट्रस्ट की सचिव डॉ. जया प्रसाद ने सिद्धि माई पर लिखी पुस्तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भेंट की। 

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka sharma Spend Time in Malla Shyamkhet Uttarakhand news in hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

वहींं, ककड़ीघाट में विराट कोहली ने स्वामी विवेकानंद के यहां बिताए पलों की जानकारी ली। बता दें कि अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान स्वामी विवेकानंद काकड़ीघाट भी रुके थे और कुछ समय तप किया था। विराट कोहली और अनुष्का ककड़ीघाट की सुंदरता के कायल दिखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed