फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemkund Sahib: बर्फ के आगोश में हेमकुंड साहिब, कपाट बंद होने के बाद पहली बार सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Fri, 18 Nov 2022 07:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Nov 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Snowfall In Uttarakhand Latest News: Heavy Snow Covered hemkund sahib Beautiful Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें हेमकुंड साहिब बर्फ के आगोश में समाया है। यहां लगातार हो रही बर्फबारी के चलते धाम में दो फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। 



Kedarnath: बर्फबारी के बाद दिखा केदारपुरी का अद्भुत नजारा, शीतलहर के कारण पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरें

बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी के बाद शुक्रवार को हेमकुंड साहिब बर्फ से ढक गया है। बर्फबारी के बाद हेमकुंड साहिब के प्राकृतिक सौंदर्य में और निखार आ गया है। अभी हेमकुंड पैदल मार्ग पर रास्ता ठीक करने का काम चल रहा है। हाल ही में गुरुद्वारे के अधिकारियों ने वहां का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां उन्होंने हेमकुंड की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की। 

Snowfall In Uttarakhand Latest News: Heavy Snow Covered hemkund sahib Beautiful Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

मौसम खराब होने के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार जमकर बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड साहिब में अभी भी रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से यहां तापमान भी माइनस में पहुंच गया है।

Snowfall In Uttarakhand Latest News: Heavy Snow Covered hemkund sahib Beautiful Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

 हेमकुंड साहिब में चारों ओर बर्फ जमी हुई है। ठंड के कारण यहां हेमकुंड सरोवर भी बर्फ में तब्दील हो गया है। उधर, आस्था पथ भी कई किलोमीटर तक बर्फ से ढका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall In Uttarakhand Latest News: Heavy Snow Covered hemkund sahib Beautiful Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इस साल 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे। इस वर्ष दो लाख 47 हजार श्रद्धालुओं  ने हेमकुंड साहिब में दर्शन किए।

विज्ञापन
Snowfall In Uttarakhand Latest News: Heavy Snow Covered hemkund sahib Beautiful Photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी होने से अब कड़ाके की ठंड पड़ने ली है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ होनी शुरू हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed