उत्तराखंड के काशीपुर में हो रही खुदाई के दौरान 19वीं शताब्दी के कई सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुटने पर खुदाई रुकवानी पड़ी।
{"_id":"5a9370c24f1c1bf07b8b9588","slug":"wonderful-things-found-in-digging","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां जमीन से निकली ऐसी चीज कि मच गया हड़कंप और रोकनी पड़ी खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां जमीन से निकली ऐसी चीज कि मच गया हड़कंप और रोकनी पड़ी खुदाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Tue, 27 Feb 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
digging
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
coin
मोहल्ला लाहौरियान में खाली पड़े श्री गौड़ सभा के भूखंड पर लोग लंबे समय से कूड़ा डाल देते थे। इसके लिए यहां चहारदीवारी का निर्माण करने को पिलर के गड्ढे खोदे जा रहे हैं। गड्ढा खोदते समय यहां एक मलसिये (मिट्टी का छोटा घड़ा) में 19वीं शताब्दी के तांबे के 60 सिक्के मिले। मौके पर भीड़ जुटने पर खुदाई रुकवानी पड़ी।
digging
मोहल्ला लाहौरियान स्थित चार हजार वर्ग फुट का यह भूखंड 1935 में विनता प्रसाद पंखिया की विधवा हरदेई ने श्री गौड़ ब्राह्मण सभा को दान में दिया था। वर्तमान में उनके भतीजे अनिल कुमार शर्मा श्री गौड़ सभा के अध्यक्ष हैं। उक्त भूखंड पर लंबे समय से लोग कूड़ा डाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में खुदाई
मेयर ऊषा चौधरी ने प्रबंध समिति से भूखंड पर चहारदीवारी बनाने को कहा था। इस पर समिति ने 10-10 फुट की दूरी पर पिलर लगवाकर चहारदीवारी निर्माण का निर्णय लिया। रविवार को मजदूर पिलर के लिए गड्ढे खोद रहे थे। गड्ढा खोदते समय जमीन में गड़े एक मलसिये पर फावड़ा लगने पर वह टूट गया और उसमें से सिक्के बिखर पड़े।
विज्ञापन
digging
इससे मौके पर खलबली मच गई। समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सिक्के कब्जे में ले लिए। ये सिक्के एक-एक पाई (चौथाई आने) के हैं। तांबे की धातु के बने ये सिक्के वर्ष 1860, 1902 और 1907 के हैं। समिति अध्यक्ष शर्मा ने बताया 60 सिक्के बरामद हुए हैं। वहां और सिक्के निकलने की संभावना जताई जा रही है।