फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो भाईयों ने रद्दी से बनाई दुनिया की सबसे बड़ी 500 किलो की गेंद, देखेगी इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम

Sun, 09 Dec 2018 09:39 AM IST
दीप जोशी/अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 09 Dec 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
World Biggest Ball made by Graphic Era Hill University apply for India World Records
सबसे बड़ी गेंद बनाने वाले युवराज जोशी और यथार्थ जोशी

देहरादून की ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से एमटेक कर रहे अल्मोड़ा के दो भाइयों युवराज जोशी और यथार्थ जोशी की टीम ने लुगदी (रद्दी कागज और गत्ते की पेटियों) से दुनिया की सबसे बड़ी गेंद बनाने का दावा किया है। इस 24 सदस्यीय टीम का नेतृत्व ग्राफिक एरा हिल विवि के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. विजय कुमार ने किया था।

World Biggest Ball made by Graphic Era Hill University apply for India World Records
सबसे बड़ी गेंद

टीम ने इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर दिया है। इस गेंद की जांच को आज इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम देहरादून पहुंच रही है। इस गेंद का वजन 500 किलो से अधिक, ऊंचाई 10.4 फुट और व्यास 33.8 फुट है। तल्ला जोशी खोला निवासी रजनीकांत जोशी और चंपा जोशी के दोनों बेटे युवराज और यथार्थ ने बताया कि उन्होंने और ग्राफिक एरा विवि के 22 अन्य  छात्र-छात्राओं ने 27 दिन में इस गेंद को बनाया है।

World Biggest Ball made by Graphic Era Hill University apply for India World Records
सबसे बड़ी गेंद बनाने वाले युवराज जोशी और यथार्थ जोशी

उन्होंने बताया कि 2014 में यूएसए के मिनसोटा शहर में वहां के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने रद्दी कागज से 9.7 फुट ऊंची गेंद बनाई थी जिसका वजन 196 किलो और व्यास 32.25 फुट था। टीम ने गेंद को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है। आज मुंबई से इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम देहरादून पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Biggest Ball made by Graphic Era Hill University apply for India World Records
सबसे बड़ी गेंद बनाने वाले युवराज जोशी और यथार्थ जोशी

इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो जाने के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के लिए भेजा जाएगा।  युवराज जोशी ने बताया कि विश्व रिकार्ड में दर्ज होने के बाद वह गेंद में प्रयुक्त कागज आदि को विवि में स्थापित रिसाइकल के लिए भेज देंगे। यह भी बता दें कि इन दोनों भाइयों ने इसी साल जून में लुगदी से महात्मा गांधी, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. एपीजे कलाम की विशाल प्रतिमाएं बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया था। इसके लिए विवि की ओर से दोनों छात्रों को 51 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया था।  

विज्ञापन
World Biggest Ball made by Graphic Era Hill University apply for India World Records
सबसे बड़ी गेंद बनाने वाले युवराज जोशी और यथार्थ जोशी

छात्रों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। ग्राफिक एरा शुरू से ही अपने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नये रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करता आया है।
-प्रो. डा. सुभाष गुप्ता, डायरेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्राफिक ऐरा विवि, देहरादून।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed