सब्सक्राइब करें

Yamunotri Dham: हंसी-खुशी यात्रा पर आए थे, पहाड़ी से मौत बनकर गिरा मलबा, दफन हो गईं दो जिंदगियां, तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Jun 2025 09:33 PM IST
सार

Yamunotri Dham Landslide: जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के समीप अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे।

विज्ञापन
Yamunotri Dham Tow pilgrims buried under debris and lost their life during landslide  Photos
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
यात्री हंसी खुशी यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। सोमवार को जानकीचट्टी यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से कई लोग दब गए।
loader


बोल्डर और मलबे से किशोरी और एक पुरुष का शव निकाला जा चुका है। जबकि एक युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। रात करीब नौ बजे तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया।
 

Chardham Yatra: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हादसा, अचानक दरका पहाड़, मलबे में दबे कई यात्री, किशोरी समेत दो की मौत

Yamunotri Dham Tow pilgrims buried under debris and lost their life during landslide  Photos
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के समीप अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamunotri Dham Tow pilgrims buried under debris and lost their life during landslide  Photos
जानकीचट्टी यमुनोत्रीपैदल मार्ग पर दरका पहाड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे और बोल्डर के नीचे दबे मुंबई निवासी रशिक को बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा।

Yamunotri Dham Tow pilgrims buried under debris and lost their life during landslide  Photos
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

उनके सिर और हाथ पर चोट लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। जबकि एक 12 वर्षीय किशोरी और एक पुरुष का शव मिला है, दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि मलबे में एक से दो और लोग दबे हो सकते हैं।

विज्ञापन
Yamunotri Dham Tow pilgrims buried under debris and lost their life during landslide  Photos
जानकीचट्टी यमुनोत्रीपैदल मार्ग पर दरका पहाड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि दो लोगों के शव मिले हैं, उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि एक युवक को बचा लिया गया है। मौसम साफ होते ही फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed