फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सकते में इनकम टैक्स, इस युवक के पास कहा से आया लाखों का काला धन

Thu, 22 Dec 2016 10:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Dec 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
youth throw millions of old currency in ganga
arvind - फोटो : amar ujala

ह‌रिद्वार में गंगा में सिक्के और धातु ढूंढने वाले एक युवक के पास 4.35 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद हुए हैं। युवक ने बताया कि उसे ये नोट बिरला घाट के पास एक गठरी में गंगा किनारे मिले हैं। यदि रकम युवक की नहीं है तो किसने कालेधन से पल्ला झाड़ने के लिए उसे गंगा किनारे फेंका।



 

youth throw millions of old currency in ganga
रुपये डबल - फोटो : Desk

जबकि पुलिस का दावा है कि युवक खुद इन पैसों को गंगा में बहा रहा था। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम ने भी हरिद्वार कोतवाली पहुंचकर युवक से पूछताछ की। नोट कब्जे में ले लिए गए हैं।

 

youth throw millions of old currency in ganga
गंगा

हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने बुधवार को ब्रह्मपुरी बंगाली बस्ती निवासी अरविंद विश्वास पुत्र सुधीर विश्वास को पुराने नोटों के साथ हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाकर एसएसआई पंकज देवरानी के पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह गंगा में सिक्के धातु आदि ढूंढने का काम करता है और उसे बिरला घाट के पास एक गठरी में ये नोट मिले हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
youth throw millions of old currency in ganga
पु‌लिस - फोटो : file photo

युवक से लंबी पूछताछ के बाद एक हजार और पांच सौ रुपये के नोटों की गिनती कराई। जिसमें रकम रकम 4.35 लाख रुपये निकली। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने इसकी सूचना आला अधिकारियों और इनकम टैक्स विभाग को दी। उन्होंने बताया कि युवक गंगा में नोट बहा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गई थी। उसे नोटों सहित हिरासत में लिया गया है। नोटों के संबंध में युवक से पूछताछ की जा रही है।

 

विज्ञापन
youth throw millions of old currency in ganga
income tax department

एक एक हजार के तीन और पांच सौ रुपये का एक नोट आधे जले हुए भी बरामद हुए। युवक का कहना था कि गठरी के अंदर एक पॉलीथिन में नोट थे। बाहर निकालने पर कुछ नोट भीगे हुए थे। घर लाकर उसने हीटर पर नोट सुखाए। तभी साढ़े तीन हजार रुपये जल गए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed