{"_id":"632f125ccc370f05cd1172c8","slug":"11-year-old-child-bitten-by-dog-in-amrapali-village-society-of-ghaziabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान कुत्ता काट खाएगा: गाजियाबाद में 11 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, दादी के घर जा रहा था अर्श अंसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान कुत्ता काट खाएगा: गाजियाबाद में 11 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, दादी के घर जा रहा था अर्श अंसारी
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 24 Sep 2022 07:51 PM IST
काला पत्थर रोड स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी में बाहर से लौट रहे 11 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया। बच्चे के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उसे बचाया। बच्चे को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। मां नाजिया ने बताया कि फिलहाल उनका बच्चा ठीक है, उन्होंने आरडब्ल्यूए से इस संबंध में शिकायत की है।
Trending Videos
2 of 5
कुत्ते ने बच्चे को काटा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सोसायटी के साहिल अंसारी ने बताया कि उनका बेटा अर्श अंसारी सुबह 11 बजे सोसायटी में नीचे उतरा था। घर लौटते वक्त कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। आरोप है कि कि बच्चे के शोर मचाने पर भी किसी ने कुत्ते को नहीं भगाया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कुत्ते ने बच्चे को काटा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
साहिल का कहना है कि सोसायटी में कुछ आवारा कुत्ते हैं जिनमें से चार कुत्ते ऐसे हैं जो अक्सर बच्चों को काटते रहते हैं। परिजनों ने इस संबंध में आरडबल्यूए कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
4 of 5
कुत्ते ने बच्चे को काटा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सोसायटी में बनी हुई है निमल वेलफेयर कमेटी
आरडब्ल्यूए सदस्य दीपक का कहना है कुत्तों की समस्या से निजात के लिए दो माह पहले एनिमल वेलफेयर कमेटी गठित की गई है। कुत्ते को काटने की समस्या को दूर करने के लिए इसमें कुत्ता प्रेमियों को भी रखा गया। जिसके बाद सोसायटी में कुत्तों को लेकर गाइडलाइन जारी की गई।
विज्ञापन
5 of 5
कुत्ते ने बच्चे को काटा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कुत्तों को खाना डालने के लिए सोसायटी के बाहर जगह तय की गई है। बावजूद इसके कुछ लोग सोसायटी में ही खाना डालते हैं, जिसकी वजह से आवारा कुत्ते सोसायटी में आ जाते हैं। इसकी वजह से लोग परेशान हैं। सोसायटी में पालतू कुत्तों को लेकर भी नियम बना हुआ है जिसमें शाम छह से आठ बजे तक पालतू कुत्तों को सोसायटी में टहलाने पर पाबंदी है। लिफ्ट और पार्क में कुत्ते नहीं ले जा सकते हैं। कई लोग इन नियमों को ताक पर रख रहे हैं। जिस वजह से समस्या उत्पन्न हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।