कभी केजरीवाल के साथ-साथ चलने वाले और हर बात में उनका साथ देने वाले कपिल मिश्रा आज उन पर खुलकर हमले कर रहे हैं। भ्रष्टाचार से लेकर हवाला तक में फंसे होने का आरोप कपिल, केजरीवाल पर लगा चुके हैं। लेकिन जल मंत्री के पद से हटाए गए और आम आदमी पार्टी से निलंबित किए गए विधायक कपिल मिश्रा ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि जिस केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने के लिए वो ये सब कर रहे हैं उसी को उनके इस सारे प्रपंच से बहुत फायदा पहुंचा है। हो सकता है कि आप सोचें कि ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन आगे की स्लाइड में दिए गए कारणों पर निगाह डालेंगे तो आप भी मानेंगे कि कपिल के ड्रामे से केजरीवाल को फायदा ही हुआ है।
'कपिल की आंधी' में केजरीवाल को नुकसान नहीं बल्कि हुए ये 5 बड़े फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावों में मिली हार से छूटा पीछा- पंजाब-गोवा और एमसीडी चुनाव में करारी शिकस्त के बाद लगातार पार्टी को विपक्ष से हमला झेलना पड़ रहा था। पार्टी अपनी हार पर मंथन कर ही रही थी कि कपिल मिश्रा का बम फूट पड़ा और मीडिया की सुर्खियां बन गया। जैसे-जैसे कपिल का मुद्दा आगे बढ़ा हार से पार्टी की बदनामी पीछे छूटती चली गई। अब सब केवल केजरीवाल की खामोशी और कपिल के बोलने पर ही बातें कर रहे हैं। लोग यही बातें कर रहे हैं कि आखिर अब क्यों कपिल बोल रहे हैं मंत्रीपद जाने के बाद।
आलोचकों ने भी दिया केजरीवाल का साथ- एक बहुत बड़ी बात तो ये रही कि कपिल के आरोप-प्रत्यारोप से केजरीवाल के आलोचक भी उनके पक्ष में खड़े हो गए। कभी आम आदमी पार्टी से निकाले गए और फिर नई पार्टी स्वराज इंडिया पार्टी बनाने वाले योगेंद्र यादव ने भी केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि वो नहीं मान सकते कि केजरीवाल करप्शन में लिप्त होंगे। वहीं कुमार विश्वास ने भी सबके सामने कहा कि वो सोच भी नहीं सकते कि अरविंद भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे।
जल संकट का नहीं उठा मुद्दा- गर्मियों के दिनों में दिल्ली में जल संकट हर साल की बात है और इस पर राजनीति भी। वही हाल इस साल भी है लेकिन अभी तक ये मुद्दा मीडिया की सुर्खियों में नहीं आया है। यहां तक कि हरियाणा ने कुछ समय के लिए दिल्ली में पानी भी बंद कर दिया था लेकिन लोगों की परेशानी और इसकी किल्लत प्राइम टाइम न्यूज या पहले पन्ने की खबर नहीं बन सकी। ये सब हुआ कपिल और उनके अनशन और रोजाना होने वाले खुलासों से।