सुरक्षा की दृष्टि से देश की राजधानी के अतिसंवेदनशील इलाके संसद भवन के पास आज सुबह से एक नीलगाय घूमती देखी गई। जिसे काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के लोगों ने पकड़ लिया। आगे देखिए पूरा वीडियो...
VIDEO : संसद भवन के पास हड़कंप मचाने वाली नीलगाय को ऐसे किया गया काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय चौक पर नील गाय ने बृहस्पतिवार को जमकर उत्पात मचाया
भागते हुए नील गाय चल रही पीसीआर वैन से टकरा गई। इससे पीसीआर वैन को शीशा टूट गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद नील गाय को पकड़ा गया था। नील गाय के चलते पुलिस ने इलाके को घेर लिया था। कुछ समय के लिए विजय चौक पर ट्रैफिक को रोक भी दिया गया था।
नील गाय के आतंक से किसी के घायल होने के समाचार नहीं है
नील गाय के आतंक से किसी के घायल होने के समाचार नहीं है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी राहगीर ने बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने सात बजे पुलिस को सूचना दी थी कि विजय चौक पर नील गाय घूम रही है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया था और नील गाय को घेर लिया था।
#WATCH A Nilgai seen in Vijay Chowk (Delhi), forest officials expected to reach the spot shortly.https://t.co/bhmAtiHvS0
आदमी व वाहनों को देखकर नील गाय उधर-उधर भागती रही
यहां से वीआईपी मूवमेंट होनी थी। आदमी व वाहनों को देखकर नील गाय उधर-उधर भागती रही। कई घंटे भागने केबाद गाय एक पेड़ के नीचे बैठ गई। दिल्ली पुलिस ने वाइल्ड लाइफ एनीमल ऐरक्यू टीम को मौके पर बुलाया था। इस टीम ने पहले तो नील गाय को पकडने का प्रयास किया। मगर नील गाय इधर-उधर भागती रही।