फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिग-21 के साथ हवा में करतब दिखाते रहे अभिनंदन और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा आसमान

Tue, 08 Oct 2019 01:15 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 08 Oct 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Abhinandan Varthaman during 87th Indian Air force day celebration MIG 20 Chinook Apache Dakota
हिंडन एयरबेस में वायु सेना का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

87वें वायु सेना दिवस के मौके पर मंगलवार को गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस में वायुयोद्धाओं ने जमीन से लेकर आसमान तक अपने साहस और शौर्य का परचम लहराया। हवा में कलाबाजियां करते विमानों को देख पूरा सभास्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान चिनूक, अपाचे, विंटेज, डकोटा, हरक्यूलिस, सुखोई और मिग विमानों की करतब ने देश का दिल जीत लिया। वैसे तो कार्यक्रम का प्रत्येक क्षण रोमांचक था, लेकिन विमानों के प्रदर्शन के दौरान बालाकोट एयर स्ट्राइक में अपने अदम्य साहस का प्रमाण देने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान जब मिग-21 को उड़ाते हुए पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। 

Abhinandan Varthaman during 87th Indian Air force day celebration MIG 20 Chinook Apache Dakota
हिंडन एयरबेस में वायु सेना का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विमानों की प्रदर्शनी में सबसे पहले ग्रुप कैप्टन एस रावत के नेतृत्व में चिनूक एयरक्राफ्ट की टीम ने आकाश में करतब दिखाए। जिसके बाद फ्लाईपास्ट देने के लिए अपाचे लीथल हेलिकॉप्टर दूसरे नंबर पर पहुंचे। वायुसेना परेड में पहली बार शामिल हुए अपाचे और चिनूक को देख लोगों का उल्लास देखते बन रहा था। 

Abhinandan Varthaman during 87th Indian Air force day celebration MIG 20 Chinook Apache Dakota
हिंडन एयरबेस में वायु सेना का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद तीसरे नंबर पर विंटेज एयरक्राफ्ट और डकोटा ने आसमान में अपना दम दिखाया। वहीं हरक्यूलिस फाइटर जेट और सुखोई-30 के जोरदार प्रदर्शन को देख दर्शक एक सुर में ताली बजाते रहे। इसके बाद तेज आवाज के साथ जब विमानों ने एवेंजर फॉर्मेशन किया तो दर्शक टकटकी लगा कर देखते ही रह गए। विमानों की आवाज से पूरे सभास्थल के साथ-साथ आसपास के इलाके भी गूंज उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhinandan Varthaman during 87th Indian Air force day celebration MIG 20 Chinook Apache Dakota
हिंडन एयरबेस में वायु सेना का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद जैसे ही मिग-21 विमानों की एंट्री के साथ विंग कमांडर अभिनंदन के नाम की घोषणा हुई, तो दर्शकों का उत्साह और खुशी जैसे दुगनी हो गई। सभी लोग टकटकी लगा कर मिग विमान को उड़ाते हुए अभिनंदन को एक नजर देखने के लिए आतुर दिखे। अभिनंदन अपनी टीम और मिग विमानों के साथ आसमान में तरह-तरह के करतब दिखाते रहे और तालियां बजती रहीं। 

विज्ञापन
Abhinandan Varthaman during 87th Indian Air force day celebration MIG 20 Chinook Apache Dakota
हिंडन एयरबेस में वायु सेना का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

वहीं वायुयोद्धा आलोक शर्मा ने मिग-29 विमान से हवाई करतब दिखाकर खूब प्रशंसा बटोरी। इसके बाद मिराज-2000, सिंगल सुपर-30 एमकेआई और लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस ने भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। सारंग हेलिकॉप्टर और सूर्य किरण फाइटर जेट ने राफेल फॉर्मेशन कर अलग अंदाज में प्रस्तुति दी, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed