फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुतुब मीनार पहुंचते ही अभिषेक बच्चन को याद आया बचपन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Tue, 08 Oct 2019 04:23 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 08 Oct 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan remembers childhood at Qutub minar Delhi 
अभिषेक बच्चन - फोटो : social media

अपनी आने वाली फिल्म द बिग बुल की शूटिंग के लिए इन दिनों दिल्ली आए अभिषेक बच्चन को राजधानी खूब भा रही है। खासकर दक्षिण दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार और लोधी गार्डेन उन्हें बेहद पसंद आ रहा है। उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने मन की बात साझा की। 

Abhishek Bachchan remembers childhood at Qutub minar Delhi 
पिता अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक

अभिषेक बच्चन ने कुतुब मीनार की तस्वीर शेयर करते हुए अपने बचपन के दिनों को याद किया और लिखा कि बचपन में जब भी हम दिल्ली आते थे तो कुतुब मीनार जाना तब हमारे दौरे का एक मुख्य हिस्सा होता था। हम कुतुब मीनार के लिए बचपन में भी उत्साहित रहते थे। इतने सालों के बाद भी यह उतना ही सुंदर है और शानदार ढंग से इसे मेंटेन किया गया है।

Abhishek Bachchan remembers childhood at Qutub minar Delhi 
अभिषेक ने साझा की कुतुब मीनार की तस्वीर - फोटो : Social Media

इसके साथ ही उन्होंने लोधी गार्डेन की भी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की जिसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस कमेंट बॉक्स में उनका दिल्ली में स्वागत भी कर रहे हैं। अभिषेक की पोस्ट देखकर भी ऐसा ही लग रहा है कि उन्हें दिल्ली में उनका दिल लग गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan remembers childhood at Qutub minar Delhi 
अभिषेक ने साझा की लोधी गार्डेन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि अभिषेक इससे पहले दिल्ली-6 और पा जैसी फिल्मों के लिए भी यहां शूटिंग कर चुके हैं। इसके बाद एक बार फिर वो शूटिंग के सिलसिले में राजधानी में एंजॉय कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan remembers childhood at Qutub minar Delhi 
एश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन - फोटो : social media

अपनी आने वाली फिल्म द बिग बुल के लिए इन दिनों वे कुतुब मीनार में ही शूट कर रहे हैं। कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डि क्रूज, अजय देवगन, आनंद पंडित, कुमार मंगत जैसे लोग काम कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed