फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुच्छेद 370 हटने के बाद समझौता एक्सप्रेस रुकी, दिल्ली-लाहौर बस सेवा जारी, देखें तस्वीरें

Sat, 10 Aug 2019 12:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 10 Aug 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
After Article 370 abrogation first time delhi lahore bus service normal 19 passengers reach delhi
दिल्ली-लाहौर बस सेवा - फोटो : कुमार संजय

कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को बंद कर दिया, लेकिन डीटीसी की दिल्ली-लाहौर ‘सद्भावना बस सेवा’ शुक्रवार को सामान्य रही। अमर उजाला संवाददाता अरुण कुमार और छायाकार संजय कुमार ने यात्रियों से मौजूदा हालात के बारे में बातचीत की।

सुबह चार बजे शुरू हुआ दिल्ली का सफर

After Article 370 abrogation first time delhi lahore bus service normal 19 passengers reach delhi
delhi lahore bus service - फोटो : कुमार संजय

बस के दिल्ली पहुंचने का समय शाम 6 बजे है, लेकिन यह करीब ढाई घंटे देरी से आंबेडकर टर्मिनल पहुंची। यात्रियों ने पाकिस्तान में किसी तरह की परेशानी होने की बात से इनकार किया, लेकिन कहा कि इसके बाद से वहां की राजनीति गर्माई हुई है। शुक्रवार को पाकिस्तान से 19 यात्री दिल्ली पहुंचे। नौरीन ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उनकी शादी करीब 10 साल पहले पाकिस्तान के लाहौर में हुई थी। वह अपने तीन बच्चों फरहान, हस्सान और रुहान के साथ सुबह करीब चार बजे लाहौर बस टर्मिनल पहुंचीं।

After Article 370 abrogation first time delhi lahore bus service normal 19 passengers reach delhi
delhi lahore bus service - फोटो : कुमार संजय

उन्होंने बताया कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान में राजनीति गर्माई हुई है। उनका कहना है कि आम लोगों को इस फैसले से कोई फर्क नहीं पड़ा है, लेकिन राजनीति से जुड़े लोग इस मुद्दे को लेकर आक्रामक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैसे उन्हें लाहौर से दिल्ली आने में कोई परेशानी नहीं हुई। वह भारत सुरक्षित तरीके से पहुंचीं और अपने परिवार से मिलकर खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Article 370 abrogation first time delhi lahore bus service normal 19 passengers reach delhi
delhi lahore bus service - फोटो : कुमार संजय

पाकिस्तान में जन्मी दिल्ली की बहू समीना (50) अपने बेटे असद (26) साथ पहुंचीं। उनकी शादी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुई है। उन्होंने बताया कि वह सुबह 4 बजे बजे लाहौर टर्मिनल पहुंचीं। इसके बाद चेकिंग में समय लगा। इसके बाद 6 बजे दो मिनी बसों में यात्रियों को बैठाकर अटारी बॉर्डर तक पहुंचाया गया। अटारी बॉर्डर से वे पाकिस्तान टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन की बस में सवार हुए। सुबह करीब 10 बजे अटारी बॉर्डर से बस दिल्ली के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि धारा 370 को लेकर पाकिस्तान के आम लोग कतई प्रभावित नहीं हैं। वह अपनी भांजी की शादी में गई थीं।

विज्ञापन
After Article 370 abrogation first time delhi lahore bus service normal 19 passengers reach delhi
delhi lahore bus service - फोटो : कुमार संजय

अटारी बॉर्डर पर ज्यादा समय लगने से बस लेट
ओखला निवासी गौहर हसन (50) पत्नी मुस्बाब कौसर और बेटी समरीन के साथ दिल्ली पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की शादी पाकिस्तान के करांची में हुई है। वह परिवार के साथ वहां घूमने गए थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान के लोगों में कोई खास असर नहीं दिखा। वहां सब सामान्य है। उनके परिवारों पर राजनीति से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। अटारी बॉर्डर पर कस्टम में समय लगने के कारण और दिल्ली के बॉर्डर पर मिले जाम में फंसकर उनकी बस शाम 6 के बजाय रात 8:28 बजे आंबेडकर टर्मिनल पहुंची।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed