फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेटिलेंटर से बाहर आया जग्गा, बलिया अभी भी बेहोश

Thu, 02 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Nov 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
after the surgery of twins jagga came out from the ventilator but balia is still fainted
ओडिशा जुड़वा - फोटो : ANI

जुड़वां जिंदगी से अलग हुए जग्गा और बलिया का स्वास्थ्य अब सुधरने की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है। बुधवार को एम्स के आईसीयू में भर्ती जग्गा को वेंटिलेटर से हटा लिया गया है, जबकि बलिया की हालत अभी भी स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बलिया को अभी भी कुछ और दिन के लिए वेंटिलेटर पर रखा जाएगा। वहीं, जग्गा की सेहत पहले से काफी ज्यादा बेहतर है।

after the surgery of twins jagga came out from the ventilator but balia is still fainted
जग्गा और कलिया - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कुछ ही दिन पहले ओडिशा निवासी जुड़वां भाइयों को एम्स में एक लंबी सर्जरी के बाद अलग किया गया है। जग्गा और बलिया दोनों का शरीर एक दूसरे से जुड़ा हुआ था। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों बच्चों का सिर 30 फीसदी जुड़ा था।

after the surgery of twins jagga came out from the ventilator but balia is still fainted
Odisha conjoined twins

पिछले 7 महीने में दो बार सर्जरी के बाद इन बच्चों को अलग किया गया है। इनमें से एक बच्चे को सिर और नसें भी अलग से दी गई हैं। सर्जरी के बाद से ही दोनों बच्चे आईसीयू में वेंटिलेटर पर बेहोशी की हालत में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
after the surgery of twins jagga came out from the ventilator but balia is still fainted

डॉक्टरों को खुशी इस बात की है कि 18 घंटे लगातार चले ऑपरेशन और 80 चिकित्सीय टीम की मेहनत अब रंग लाने लगी है। बताया जा रहा है कि एम्स की ये अनोखा केस अब इतिहास रचने की तैयारी में है। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि बलिया की सेहत में अभी भी काफी दिक्कतें हैं। किडनी को लेकर कुछ परेशानियां देखने को मिल रही हैं। हालांकि उन्हें दूर करने के लिए 24 घंटे 20 से भी ज्यादा डॉक्टरों की टीम निगरानी रख रही है।

विज्ञापन
after the surgery of twins jagga came out from the ventilator but balia is still fainted
Odisha conjoined twins

मां की आंखों में आंसू 
आईसीयू से बाहर आने के बाद जग्गा को देख उसकी मां की आंखें छलक उठीं। खुशी के आंसू लेकर पिता भी फूले नहीं समा रहे थे। अपने बच्चे को देख दोनों ही बस डॉक्टरों के आगे हाथ जोड़कर खड़े रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed