{"_id":"6916ca467fecb371160dc731","slug":"along-with-terrorist-umar-three-terrorists-belonging-to-jem-and-ansar-ghazwat-ul-hind-went-to-turkiye-in-2022-2025-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Car Blast: जैश, गजवात-उल-हिंद के तीन आतंकी और उमर... तुर्किये में आतंक की 'मीटिंग', उकासा देता था कमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Car Blast: जैश, गजवात-उल-हिंद के तीन आतंकी और उमर... तुर्किये में आतंक की 'मीटिंग', उकासा देता था कमांड
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:51 AM IST
सार
अल फलाह यूनिवर्सिटी का कमरा नंबर 13 (जहां मुजम्मिल गनाई रहता था) और उमर उन नबी के कमरा नंबर 4 से बरामद सबूत एक सुनियोजित आतंकी साजिश की ओर इशारा करते हैं। नोटबुक और डायरियां कोडित संदर्भों, नामों और नंबरों से भरी थीं जिन पर 8 से 12 नवंबर की तारीखें लिखी थीं।
विज्ञापन
1 of 14
दिल्ली बम ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली में बम धमाका करने वाले आतंकी डॉ. उमर के साथ जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद (जीयूएच) से जुड़े तीन आतंकी 2022 में तुर्किये गए थे। वहां अंकारा में उनकी मुलाकात हैंडलर उकासा से हुई। टेलीग्राम एप पर शुरू हुई बातचीत बाद में सिग्नल और सेशन पर स्थानांतरित हो गई। इसी दौरान साजिश रची, जिनमें गाड़ियों में आईईडी से धमाके शामिल थे।
Trending Videos
2 of 14
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उमर और मुजम्मिल ने 2023 से जनवरी, 2025 तक लाल किले की कई बार रेकी की। वे अगले साल गणतंत्र दिवस समेत महत्वपूर्ण अवसरों पर हमलों को अंजाम देना चाहते थे। आतंकियों की दिसंबर में दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट को अंजाम देने की साजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 14
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इन्होंने हमले के लिए कारें खरीदीं। ह्यूंडई आई20 और लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार उसी साजिश का हिस्सा थी। 2022 से अब तक 2,900 किलो एनपीके और 350 किलो से ज्यादा विस्फोटक सामग्री जुटाई गई, जो 50 से अधिक आईईडी बनाने के लिए पर्याप्त थी। इसमें अमोनियम नाइट्रेट और आरडीएक्स भी शामिल थे।
4 of 14
मस्जिद के बाहर निकलते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ डॉक्टर उमर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सूत्रों ने बताया, कमरा नंबर 13 (जहां मुजम्मिल गनाई रहता था) और उमर उन नबी के कमरा नंबर 4 से बरामद सबूत एक सुनियोजित आतंकी साजिश की ओर इशारा करते हैं। नोटबुक और डायरियां कोडित संदर्भों, नामों और नंबरों से भरी थीं जिन पर 8 से 12 नवंबर की तारीखें लिखी थीं, जिससे पता चलता है कि डॉक्टर कई हमलों की योजना बना रहे थे। डायरियों पर ऑपरेशन शब्द बार-बार लिखा था।
विज्ञापन
5 of 14
दिल्ली धमाके के संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया, उमर और मुजम्मिल दोनों कोरोना महामारी के दौरान अल-फलाह में एक के बाद एक शामिल हुए थे। उमर 2021 में और मुज़म्मिल उसके छह महीने बाद। डायरियों में 25-30 लोगों के नाम भी पाए गए, जिनमें से अधिकतर या तो जम्मू-कश्मीर, मुजम्मिल और उमर के गृह राज्य, या फरीदाबाद और आस-पास के इलाकों के हैं। इससे जांचकर्ताओं को इस सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की रूपरेखा का अंदाजा हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X