अमर उजाला की ओर से आयोजित हुनरबाजों को सलाम कार्यक्रम में यूपी के विभिन्न जिलों से आए 20 हुनरबाजों को सम्मानित किया गया। आयोजन में विशेष तौर पर शामिल हुए अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी हुनरबाजों का हुनर देख प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। दोनों ने हुनरबाजों की तारीफ की और गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। मौके पर अभिनेता वरुण धवन बोले- देश में बहुत ऐसी कलाएं हैं जो सही प्लेटफार्म के अभाव में दम तोड़ देती है। हमारी फिल्म सुई-धागा ऐसी ही कलाओं को उभारने और उन्हें पहचान दिलाने के लिए प्रेरित करती है। (सभी फोटोः जी पाल)
अमर उजाला की ओर से वरुण धवन-अनुष्का शर्मा ने किया हुनरबाजों का सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन