सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह आज अपने आप में एक बड़ा ब्रांड बन चुकी हैं। उनकी प्रसिद्धि दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। अपने गाने तेरी आंखा का यो काजल से देश-विदेश में धूम मचाने वाली सपना चौधरी का आज 28वां जन्मदिन है। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर, 1990 को रोहतक में हुआ था।
सपना चौधरी के बर्थडे पर परिवार ने दिया ऐसा तोहफा देखती रह गईं, फिर जमकर नाचीं, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सपना ने बड़े ही खास अंदाज में अपना जन्मदिन रात के 12 बजे मनाया। उन्होंने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ केक काटा और फिर ऐसा जबरदस्त डांस किया जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on
सपना के जन्मदिन पर उनके परिवार ने उन्हें बड़ा सरप्राइज दिया। पहले तो परिवार ने घर को शानदार तरीके से सजाया फिर उनके लिए केक का इंतजाम भी किया। परिवार द्वारा प्यार से की गई इन तैयारियों को देखकर सपना बहुत खुश हुईं।
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on
केक काटते वक्त ही सपना थिरकने लगीं थी और फिर वह ज्यादा देर खुद को रोक नहीं पाईं और केक छोड़ बीच में ही ठुमके लगाने लगीं। सपना चौधरी के फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सपना अपने भाई के साथ जबरदस्त डांस करते देखी जा सकती हैं।
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on
बिग बॉस 11 में शामिल होने के बाद नित नई उपलब्धियां हासिल कर रही सपना ऐसे ही और कामयाब हों और ऐसे ही हमें उनके डांस देखने को मिलते रहें... हैप्पी बर्थडे सपना....
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on