फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉयलेट में अखबार-मोबाइल की आदत बना सकती है इस बड़ी बीमारी का शिकार, जल्द बदल लें

Mon, 24 Sep 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
change reading habit of newspaper or using mobile in toilet else fistula disease can happen to you
toilet

टॉयलेट में अखबार पढ़ने की आदत या फिर मोबाइल फोन का इस्तेमाल लोगों को फिस्टुला का मरीज बना सकती है। शहरी क्षेत्र के लोगों में ज्यादात्तर ये समस्या देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इस आदत से शौच के समय आंतों से मस्तिष्क को सूचना भेजने वाली तंत्रिकाएं भटकाव की स्थिति में आ जाती हैं।

change reading habit of newspaper or using mobile in toilet else fistula disease can happen to you
toilet

अस्पताल के जनरल सर्जरी के डॉ. मनीष निगम की मानें तो शौच के दौरान हमारी आतें खुद ही एक प्रेशर बनाती हैं, जिससे मल बाहर आता है। लेकिन शौच के दौरान पढ़ने या मोबाइल के इस्तेमाल से आंतों से मस्तिष्क को सूचना भेजने वाली तंत्रिकाओं का सामंजस्य बिगड़ जाता है। इससे सूचना मिलने में अवरोध आता है और आंत मल निकालने के लिए पूरा प्रेशर नहीं लगा पाती हैं। पूरा मल बाहर नहीं निकल पाने से भविष्य में पाइल्स, फिसर या फिस्टुला की बीमारी पैदा हो सकती है।

change reading habit of newspaper or using mobile in toilet else fistula disease can happen to you
toilet

पाइल्स, फिसर और फिस्टुला का कारण है मल त्याग करते समय ज्यादा जोर लगाना। इसकी जरूरत कब्ज रहने पर ही पड़ती है। एक समान्य व्यक्ति (60 किग्रा वजन) दिनभर में करीब डेढ़ लीटर पानी पेशाब के रूप में निकालता है जबकि करीब आधा लीटर पानी पसीने और सांस से निकाल देते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्ति को कम से कम तीन लीटर पानी पीना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
change reading habit of newspaper or using mobile in toilet else fistula disease can happen to you
demo pic

डॉक्टरों का कहना है कि आंत का एक काम खाने में मौजूद पानी को सोखकर शरीर के जरूरी अंगों में पहुंचाना है। अगर शरीर में पानी की कमी होगी तो आंत खाने से ज्यादा पानी सोखेगा।

विज्ञापन
change reading habit of newspaper or using mobile in toilet else fistula disease can happen to you
intestine

इससे मल त्याग के समय मलद्वार की नसों और त्वचा को नुकसान होता है। इसलिए ऐसी आदत को जल्द से जल्द खत्म कर देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed