सब्सक्राइब करें

अनाज मंडी अग्रिकांडः पुलिस को मिला प्रत्यक्षदर्शी, जिसने देखी थी आग, पढ़ें- उस रात की भयावह कहानी

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
anaj mandi fire: Police found an eyewitness who saw the fire
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को वह प्रत्यक्षदर्शी मिल गया है जिसने सबसे पहले अनाज मंडी की फैक्टरी में आग लगते हुये देखी थी। उसने पुलिस को बताया कि इमारत में आग बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से लगी थी। स्पार्किंग से शुरू हुई आग बढ़ती चली गई। फैक्टरी में आग लगने का परवेज इकलौता प्रत्यक्षदर्शी है। हालांकि दिल्ली पुलिस को अभी भी बीएसईएस व फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) से ऐसी रिपोर्ट नहीं मिली है जिससे इमारत में आग लगने के कारणों का पता चल सके।  


 

Trending Videos
anaj mandi fire: Police found an eyewitness who saw the fire
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परवेज ने आग में अपने छोटे भाई आदिल व जीजा इकलाख को खोया है। आग में जब उसका भाई आदिल आग में फंस गया तो उसका जीजा इकलाख उसे बचाने गया था। दोनों अंदर ही फंस गए और दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने परवेज के तीस हजारी कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anaj mandi fire: Police found an eyewitness who saw the fire
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

परवेज ने अपने बयान में कहा कि घटना के समय वह मोबाइल पर फिल्म देख रहा था। एकदम मीटर में स्पार्किंग हुई और इसके बाद आग लग गई। आग लगने के बाद उसने शोर मचाया और सबको नीचे की ओर भगाया। इससे पहले आग एकदम भड़क गई थी। परवेज दूसरी मंजिल पर मजदूरी का काम अपने छोटे भाई व जीजा इकलाख के साथ करता था। 

anaj mandi fire: Police found an eyewitness who saw the fire
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अभी तक कोई रिपोर्ट तो नहीं दी, लेकिन निगम ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग को लिखा है कि वह इमारत की मजबूती की पड़ताल करें। आग लगने के बाद बिल्डिंग कमजोर तो नहीं हो गई। क्या आग लगने से पहले बिल्डिंग कमजोर थी या नहीं। 

विज्ञापन
anaj mandi fire: Police found an eyewitness who saw the fire
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस एफआईआर में फैक्टरी एक्ट भी जोड़ सकती है। इमारत में अवैध रूप से फैक्टरी चल रही थीं। फैक्टरी एक्ट के तहत सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed