{"_id":"5e099eab8ebc3e87df028f0b","slug":"ghaziabad-loni-fire-accident-news-many-children-of-two-families-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: हंसते खेलते परिवार को आग ने कर दिया तबाह, सोते हुए आई पांच भाई-बहन और महिला को मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: हंसते खेलते परिवार को आग ने कर दिया तबाह, सोते हुए आई पांच भाई-बहन और महिला को मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आग से पांच बच्चों समेत छह की मौत
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
गाजियाबाद जिले के लोनी के बॉर्डर थाना इलाके में सोमवार सुबह आग के तांडव से हाहाकार मच गया। एक मकान में अचानक लगी आग ने पल भर में दो परिवारों को तबाह कर दिया। मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक लगी आग में दो परिवार के छह लोगों की मौत हो गई ।
Trending Videos
2 of 5
इसी घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है। मरने वाले छह लोगों में से पांच मासूम बच्चे थे। इसकी खबर मिलते ही पूरा गांव फफक कर रो पड़ा। मृतकों में युसूफ अली की पत्नी परवीन 40 वर्ष, फातमा 12 वर्ष, साहिमा 10 वर्ष, रतिया 8 वर्ष, अब्दुल अजीम 8 वर्ष, अब्दुल अहद 5 वर्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
loni fire
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ही परिवारों के मुखिया आसिफ और राशिद हैं, जो मूल रूप से मेरठ के जानी के रहने वाले हैं। राशिद बड़े और आसिफ छोटा भाई है। दोनों का परिवार मकान में एक साथ ही रहता था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
4 of 5
loni fire
- फोटो : अमर उजाला
राशिद के दो लड़के अब्दुल अजीम और अब्दुल अहद की सोमवार को परीक्षा थी, छोटा भाई आसिफ, राशिद के दोनों लड़के भाई युसूफ की पत्नी परवीन और तीन लड़कियों को लेकर रविवार को घर आए थे। पांचों को घर छोड़कर वह वापस मेरठ रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
loni fire
- फोटो : अमर उजाला
सुबह परीक्षा के लिए जाने को पड़ोसियों ने उठाने की कोशिश की तो उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलकर किसी तरह पड़ोसी अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। उन्हें पता चला कि रात में सभी पांच बच्चे एक कमरे में सो रहे थे, आग लगने के बाद उनके झुलसे हुए शव वहीं पड़े थे। कमरे में रखी एलसीडी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में धमाके के साथ आग लगी और कुछ ही देर में परिवार के छह लोग उसकी चपेट में आ गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।