{"_id":"5e0971718ebc3e87b3689c18","slug":"delhi-ncr-weather-updates-maximum-and-minimum-temperature-today-dense-fog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर: घने कोहरे ने थामी रफ्तार, भीषण ठंड ने 118 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर: घने कोहरे ने थामी रफ्तार, भीषण ठंड ने 118 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली में कोहरे ने थामी रफ्तार
- फोटो : ANI
Link Copied
भीषण ठंड और घने कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी दिल्ली में लगातार 16वें दिन भी शीतलहर जारी रही। इसने 118 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले, दिसंबर 1997 में लगातार 13 दिन तक दिल्ली में शीतलहर चली थी। वहीं 1901 में सर्दी ने दिसंबर महीने में इसी तरह कहर बरपाया था। कोहरे और ठंड की मार हवाई यात्रा और रेलवे के साथ ही सड़क पर चलने वालों को भी झेलनी पड़ रही है।
Trending Videos
2 of 7
फ्लाईवे पर लगा जाम
- फोटो : ANI
सोमवार को डीएनडी फ्लाईवे पर भी कोहरे ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ाई। घने कोहरे के कारण फ्लाईवे पर लंबा जाम लग गया। सोमवार और पीक आवर होने के कारण जाम में फंसने वाले वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
- फोटो : ANI
सोमवार को जहां सफदरजंग इलाके में तापमान 2.6 डिग्री पहुंच गया, वहीं पालम का तापमान 2.9 दर्ज किया गया। फिलहाल इस ठंड से राहत मिलने की भी कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है। नए साल में एक से तीन जनवरी तक रात के वक्त हल्की बारिश और दो जनवरी को ओलावृष्टि का भी अनुमान है।
4 of 7
कड़कड़ाती ठंड में स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : ANI
रविवार को हवा की दिशा बदली तो तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। सुबह से ही हवा पूर्व से बह रही थी। इसके बाद भी पूरे दिन ठिठुरन की स्थिति रही। लोदी रोड पर न्यूनतम तापमान 2.8, पालम में 3.2, सफदरजंग में 3.6, जबकि आया नगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
गाजियाबाद में शून्य हुई दृश्यता
- फोटो : ANI
पालम में घने कोहरे की वजह से विमान सेवा प्रभावित हुई। दूसरी तरफ, कोहरे का असर ट्रेनों के आवागमन पर भी पड़ा। सोमवार सुबह भी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा बना रहा। इस दौरान सड़कों पर अकसर तेज रफ्तार में दौड़ने वाली गाड़ियां धीमी गति में चलती नजर आईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।