दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर उपराज्यपाल अनिल बैजल को घेरा है। उन्होंने इस बार जेएनयू प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ के मुद्दे को उठा कर अनिल बैजल पर हमला बोला है।
केजरीवाल ने फिर बैजल को घेरा, कहा- सरकारी काम में रुकावट ना डालें LG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अनिल बैजल सरकारी काम में बाधा डालना बंद करें और दिल्ली पुलिस व्यवस्था को सुधारें। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर ये सब कहा।
Hon’ble LG shud spend more time improving policing in Del rather than obstructing every project of Del govt. Policing and law and order, which are his primary duties, are in complete mess in Del https://t.co/uRgZruzd3u
बता दें कि दिल्ली स्थित विवादों से घिरी यूनिवर्सिटी जेएनयू के छात्राओं ने अपने प्रोफेसर अतुल जौहरी पर मोलेस्टेशन का आरोप लगाया। उनके बरी हो जाने से गुस्साए छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। जिसमें एक मिहला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ ता मामला सामने आया था। छेड़छाड़ और किसी ने नहीं बल्कि पुलिस ने ही की थी।
जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो पुलिस ने उनसे माफी मांगी और अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि उनको लगा कि महिला पत्रकार कई प्रदर्शनकारी हैं इसलिए लाठीचार्ज किया।