फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः नरेला में सीएम केजरीवाल की कार पर लाठी अटैक, तीन साल में पांचवां हमला, पुलिस कर रही ये दावा

Sat, 09 Feb 2019 09:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 Feb 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
Attack on cm kejriwal convoy shown black flags in delhi narela fifth attack in 3 years police deny
attack on kejriwal - फोटो : अमर उजाला

नरेला में 25 कच्ची कॉलोनियों में विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम में जाते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उत्तर-पश्चिम भाजपा कार्यकारिणी के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। अचानक सीएम की कार के सामने आने के बाद हाथ में काले झंडे लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।

Attack on cm kejriwal convoy shown black flags in delhi narela fifth attack in 3 years police deny
attack on kejriwal - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ताओं ने चारों ओर से सीएम की गाड़ी को घेर लिया और उनकी ओर बढ़ने का प्रयास किया। दिल्ली पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया। तीन साल में पांचवीं बार मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक होने के साथ उनका घेराव विपक्षी दल की राजनीति के कारण हुआ है। दिल्ली सरकार ने अपने बयान में भाजपा और दिल्ली पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सरकार का कहना है कि केंद्र के दबाव में आकर दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री की जान से खिलवाड़ करने में भी पीछे नहीं हट रही। शुक्रवार की घटना के दौरान दिल्ली पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी और जवान मौजूद थे, लेकिन वे चंद कार्यकर्ताओं को रोकने में नाकाम रहे।

Attack on cm kejriwal convoy shown black flags in delhi narela fifth attack in 3 years police deny
attack on kejriwal - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, नरेला के कार्यक्रम से पहले ही भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हो रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भाजपा के झंडे, उत्तर पश्चिम कार्यकारिणी का बैनर और महिला कार्यकर्ता दिख रही हैं। कार्यकर्ताओं ने जेएनयू मामले में कोर्ट में जरूरी दस्तावेज पेश नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री को घेरा। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री जान-बूझकर देशद्रोह के आरोपियों को बचाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Attack on cm kejriwal convoy shown black flags in delhi narela fifth attack in 3 years police deny
attack on kejriwal - फोटो : अमर उजाला

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री की गाड़ी को रोका और डंडों से गाड़ी पर हमला किया। इन लोगों ने लगभग आधे घंटे तक मुख्यमंत्री की गाड़ी को रोककर रखा और दिल्ली की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पहले भी कई बार मुख्यमंत्री पर हमले हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद अपना काम मुस्तैदी से नहीं कर रही।

विज्ञापन
Attack on cm kejriwal convoy shown black flags in delhi narela fifth attack in 3 years police deny
attack on kejriwal - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पर नहीं हुआ हमला
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अनिल मित्तल का कहना है कि सीएम नरेला में विधायक शरद चौहान के कार्यक्रम में जा रहे थे। नरेला सब डिवीजन एसीपी व नरेला औद्योगिक थानाध्यक्ष उनको एस्कोर्ट कर रहे थे। मुख्यमंत्री का काफिला नरेला फाटक के पास पहुंचा तो भाजपा के पूर्व विधायक नीलदमन खत्री समर्थकों के साथ एकदम कार के सामने आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री को सुरक्षित कार्यक्रम में ले गए। मुख्यमंत्री पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed