फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2019: सहवाग को इजहार-ए-इश्क में लगे थे 14 साल, मजाकिया अंदाज में किया था Propose

Fri, 08 Feb 2019 06:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
Valentine day 2019 virender sehwag took 14 years to propose his love aarti read their love story
virender sehwag - फोटो : twitter

वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) आते ही मौसम से लेकर प्रेमी युगलों (Love Couple) के दिल तक खिलने लगते हैं। एक ओर जहां बसंत ऋतु के आने से मौसम सुहावना हो जाता है वहीं वैलेंटाइन वीक (Valentine day) की खुमारी में हर ओर खुशी का माहौल रहता है। लेकिन प्यार सिर्फ वैलेंटाइन वीक के लिए नहीं होता। कई बार इसे पाने के लिए बरसों लग जाते हैं। जो हिम्मत हार जाता है वह नाकाम रहता है और जो प्यार पाने की शिद्दत लिए आगे बढ़ता है उसे अपनी मंजिल मिल ही जाती है। क्रिकेट के मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले वीरू पाजी यानी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्हें लंबे इंतजार के बाद अपना प्यार मिला। उनका इंतजार 14 साल लंबा रहा। आज अपनी वैलेंटाइन स्पेशल स्टोरी में हम आपको वीरेंद्र सहवाग ने अपनी पत्नी आरती को कैसे 14 सालों बाद किया Propose ये बताने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Valentine day 2019 virender sehwag took 14 years to propose his love aarti read their love story
virender sehwag - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट के मैदान में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद आजकल अपने बेबाक ट्वीट्स के लिए चर्चा में रहने वाले सहवाग के लिए लव लाइफ में बैटिंग करना इतना आसान नहीं था। इस पारी की सक्सेस के लिए उन्हें कई साल लग गए। बता दें कि बचपन से एक दूसरे को जानने वाले सहवाग और उनकी पत्नी आरती को ये जानने में ही 14 साल लग गए कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

Valentine day 2019 virender sehwag took 14 years to propose his love aarti read their love story
virender sehwag - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सहवाग और आरती दोनों पहले से ही रिश्तेदार थे। 14 सालों की जान-पहचान के बाद ही सहवाग ने आरती को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन इसमें भी कई पेंच थे। एक बार आरती की बड़ी बहन ने एक साक्षात्कार में बताया था कि दोनों की शादी लव-मैरिज थी। आरती की बुआ की शादी सहवाग की फैमिली में उनके कजिन से हुई थी। इस शादी के बाद आरती की बुआ और सहवाग के बीच देवर-भाभी का रिश्ता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine day 2019 virender sehwag took 14 years to propose his love aarti read their love story
virender sehwag - फोटो : सोशल मीडिया

जब ये शादी हुई थी उस वक्त सहवाग 7 साल और आरती 5 साल की थीं। उसी वक्त से दोनों एक-दूसरे को जानने लगे थे। सहवाग और आरती की ये दोस्ती लगभग 14 साल चली। इसके बाद सहवाग ने आरती को बड़े ही मजाकिया तरीके से मई 2002 में प्रपोज किया था।

विज्ञापन
Valentine day 2019 virender sehwag took 14 years to propose his love aarti read their love story
virender sehwag - फोटो : सोशल मीडिया

सहवाग ने अपने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि वैसे तो उन्होंने मजाक ही किया था लेकिन आरती ने उस प्रपोजल को सच समझा और तुरंत हां कर दी थी। इसके बाद दोनों ने लगभग तीन साल तक डेटिंग की और फिर अप्रैल 2004 में वो घड़ी आई जब दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed