{"_id":"5d50fb788ebc3e6d007e0c7a","slug":"bakrid-2019-from-mukhtar-abbas-naqvi-to-common-man-all-offers-namaz-of-eid-al-adha-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा देश मना रहा बकरीद का त्योहार, हर खास से आम ने पढ़ी नमाज, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा देश मना रहा बकरीद का त्योहार, हर खास से आम ने पढ़ी नमाज, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 12 Aug 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में आज हर्षोल्लास से बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। हर खास से लेकर आम तक ने सुबह-सुबह बकरीद की नमाज अदा की। इस मौके पर राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को बकरीद की बधाई दी। दिल्ली स्थित जामा मस्जिद से लेकर तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों और ईदगाहों आदि में नमाज पढ़ी गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें और बकरीद का क्या महत्व है ये भी जानें...
2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
खुदा की खुशनुदी हासिल करने का मौका है बकरीद
आज खुदा की खुशनुदी हासिल करने का मौका और कुर्बानी का पर्व यानी बकरीद मनाई जाएगी। त्योहार को लेकर तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी हैं। मस्जिदों में इबादत के लिए व्यवस्था दुरुस्त करा ली गई है।
3 of 11
- फोटो : पीटीआई
वहीं, रविवार को बाजार लोगों से गुलजार रहे। अलग-अलग मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। नोएडा सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे और निठारी सेक्टर-30 स्थित मस्जिद में 7.30 बजे का समय मुकर्रर किया गया है। त्योहार को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद से एक दिन पहले रविवार को शहर के बाजारों में खरीदारों का हुजूम उमड़ा। खासकर बकरों के खरीदारों की बड़ी तादात मौजूद रही। बाजार में धार्मिक चिन्हों वाले बकरों की मांग अधिक रही। साथ ही तंदरुस्त और हट्टे-कट्टे बकरों को खरीदने की भी होड़ लगी रही। ऐसे बकरों की कीमत 30 से 50 हजार रुपये के बीच रही।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
कुर्बानी के लिए लोग पारिवारिक सदस्यों के साथ बकरे और मावा आदि खरीदते नजर आए। वहीं, मौलानाओं एवं वक्ताओं ने आम लोगों से कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ना डालने की अपील की है। कारी फजलु रहमान ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी तस्वीर नहीं डालनी चाहिए, जो लोगों के जज्बात को ठेस पहुंचाए और समाज में किसी तरह की परेशानी खड़ी करे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।