फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रागनी गायिका सुषमा हत्याकांड में सामने आया सबसे बड़ा सच, मिनट-टू-मिनट लोकेशन दे रहा था गजेंद्र

Mon, 07 Oct 2019 07:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Big reveal in Ragini singer Sushma murder case
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित रागनी गायिका सुषमा हत्याकांड का सोमवार को परत-दर-परत खुलासा किया। इसमें पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर व भट्टा संचालक गजेंद्र ने मित्रा सोसायटी का मकान सुषमा और उसके बच्चों के लिए खरीदने की बात कही थी लेकिन गजेंद्र ने रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। इससे सुषमा को अपने दोनों बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी थी। दोनों में इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया था और इसी विवाद में गजेंद्र ने सुषमा को रास्ते से हटाने की साजिश रचकर अंजाम तक पहुंचा दी। 
Big reveal in Ragini singer Sushma murder case
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि सुषमा का अपने पहले पति से विवाद रहता था। पहले पति से सुषमा के एक चार साल की बेटी है। गजेंद्र लगभग तीन साल पहले सुषमा के संपर्क में आया था। बाद में दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। सुषमा और गजेंद्र के एक बेटे ने जन्म लिया। पुलिस का यह भी कहना है कि गजेंद्र इस बच्चे को जन्म नहीं देना चाहता था। इस बात को लेकर भी सुषमा और गजेंद्र में विवाद हुआ था। गजेंद्र ने मित्रा सोसायटी में मकान लेकर सुषमा को रहने को दिया था और वह भी इसमें अक्सर रहता था। गजेंद्र के अपने नाम रजिस्ट्री कराने के बाद से दोनों का विवाद बढ़ता चला गया। सुषमा गजेंद्र से अपना और बच्चों का हक मांगने लगी और गजेंद्र उससे पीछा छुड़ाने के प्रयास में जुट गया। 
Big reveal in Ragini singer Sushma murder case
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मिनट-टू-मिनट लोकेशन लेकर दे रहा था गजेंद्र 
एसपी ने बताया कि गजेंद्र ने सुषमा की हत्या की पूरी साजिश तैयार कर ली थी। आरोपियों ने 15 दिन पहले ही मित्रा सोसायटी के पास एक फ्लैट में डेरा डाल दिया था। इस फ्लैट में गजेंद्र भी जाता रहता था। घटना के दिन गजेंद्र सुषमा और अपने चालक अमित से लगातार संपर्क कर उसकी लोकेशन लेकर आरोपियों को दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveal in Ragini singer Sushma murder case
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद सहानुभूति बटोरने में जुटे थे गजेंद्र और अमित 
सुषमा की हत्या के बाद गजेंद्र और उसका चालक अमित ड्रामा करने लगे थे। अमित अस्पताल में रोने लगा था। आरोपी खुद को निर्दोष साबित करने के लिए सहानुभूति बटोरने में जुट गए थे। गजेंद्र पोस्टमार्टम आदि कराने के बाद नेकपुर स्थित सुषमा के गांव पहुंचा था और उसने मुखाग्नि भी दी थी। यही कारण था कि सुषमा की बहन व अन्य परिजन को उस पर जरा भी शक नहीं हुआ था। आरोपियों से बरामद फारच्यूनर भी गजेंद्र की बताई गई है। 
विज्ञापन
Big reveal in Ragini singer Sushma murder case
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
तीन थाने और दो जिलों में दर्ज कराई थी सुषमा ने शिकायत 
19 अगस्त को हमले के बाद सुषमा ने पकड़े गए आरोपी प्रमोद समेत अन्य पर बुलंदशहर नई मंडी रिपोर्टिंग चौकी में हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया था।  इस घटना की तहरीर उसने दनकौर थाने में भी दी थी। वहीं, सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्रता और धमकी की शिकायत उसने बीटा-2 थाने व पुलिस ऑफिस में की थी। इसके बावजूद हत्यारोपी अपनी साजिश में कामयाब हो गए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed