फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bulli Bai Case: मुख्य आरोपी नीरज ने मुंबई पुलिस का उड़ाया मजाक, नवंबर में बना लिया था एप, मांगी अन्य आरोपियों की रिहाई

Fri, 07 Jan 2022 11:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 Jan 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
Bulli Bai Case main accused neeraj mocks Mumbai police made app in November ask release in of other accused
नीरज बिश्नोई गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

बुल्ली बाई एप मामले में दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र नीरज बिश्नोई ने मुंबई पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियों के लिए पुलिस का मजाक उड़ाया और खुलेआम चुनौती दे दी। आरोपी ने ट्वीट करके मुंबई पुलिस को ‘स्लम बाई पुलिस’ बताया और गलत लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही। ट्विटर पर आरोपी ने स्वीकार किया कि बुल्ली बाई एप उसने बनाया है, मुंबई पुलिस बेकसूर लोगों को जल्द रिहा कर दे।



पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बुल्ली बाई एप नवंबर में ही बना लिया था, लेकिन इसे दिसंबर में अपडेट कर मुस्लिम महिलाओं को तस्वीरें डालीं। आरोपी ने ऐसी हरकत क्यों की और इस साजिश में इसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच जारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने सनक की वजह से वारदात को अंजाम दिया।

Bulli Bai Case main accused neeraj mocks Mumbai police made app in November ask release in of other accused
नीरज बिश्नोई गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला नीरज का परिवार असम के जोरहाट में रहता है। उसके पिता दशरथ बिश्नोई कारोबार के सिलसिले में असम में शिफ्ट हो गए थे। अब उसके परिवार में मां और दो बहनें हैं। कोविड काल में नीरज ने इंजीनियरिंग में दाखिला लिया।

Bulli Bai Case main accused neeraj mocks Mumbai police made app in November ask release in of other accused
नीरज बिश्नोई गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई

एडमिशन के बाद उसका कॉलेज कोविड की वजह से नहीं खुला। वह घर से ही पढ़ाई कर रहा था। नीरज के परिजनों ने आरोपीप की ऐसी किसी भी हरकत से इनकार किया है। परिवार का कहना है कि कुछ समय पूर्व नीरज एक शादी में राजस्थान गया था। वहां से दिल्ली होते हुए 25 दिसंबर को लौट आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulli Bai Case main accused neeraj mocks Mumbai police made app in November ask release in of other accused
नीरज बिश्नोई गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई
एप के प्रचार के लिए बनाया ट्विटर हैंडल
नीरज ने खुलासा किया है कि उसने बुल्ली बाई एप को प्रमोट करने के लिए ट्विटर हैंडल बनाया। इसके बाद 31 दिसंबर को एक और हैंडल बनाकर ट्वीट करना शुरू किया। मामला जब सुर्खियों में आया तो नीरज लगातार खबरों पर नजर रख रहा था। मुंबई पुलिस की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस पर तंज कसा था। 
विज्ञापन
Bulli Bai Case main accused neeraj mocks Mumbai police made app in November ask release in of other accused
नीरज बिश्नोई गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई

शुरुआती जांच में नीरज ने खुलासा किया है कि उसने बुल्ली बाई एप को प्रमोट करने के लिए ट्विटर हैंडल बनाया। इसके बाद 31 दिसंबर को एक और ट्वीटर हैंडल बनाकर ट्वीट करना शुरू किया। मामला जब सुर्खियों में आया तो नीरज लगातार खबरों पर नजर रखे हुए था। मुंबई पुलिस की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस को स्लम बाई पुलिस बताया और गिरफ्तार बेकसूर लोगों को जल्द रिहा करने के लिए कहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed