{"_id":"5b55b6ee4f1c1bc57a8b5fe2","slug":"burari-11-deaths-mystery-bhatia-family-pet-dog-tommy-last-riots-p-and-free-opd-in-name-of-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुराड़ी कांडः भाटिया परिवार के इस सदस्य को मिला सबसे बड़ा सम्मान, ऐसे होगा अमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराड़ी कांडः भाटिया परिवार के इस सदस्य को मिला सबसे बड़ा सम्मान, ऐसे होगा अमर
दिल्ली के बुराड़ी के संतनगर में एक ही परिवार के लोगों की सामूहिक आत्महत्या के बाद इस परिवार के एक सदस्य को बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। ये ऐसा सम्मान है जिससे इस सदस्य का नाम अमर हो जाएगा।
2 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भाटिया परिवार के 11 सदस्यों की सामूहिक आत्महत्या के बाद परिवार के 12वें सदस्य यानी घर के पालतू कुत्ते टॉमी की 22 जुलाई की शाम को हार्ट अटैक से मौत हो गई। बता दें कि परिवार के सभी सदस्यों की मौत भी रविवार को हुई थी और टॉमी की मौत भी रविवार को ही हुई। हालांकि टॉमी ही वो सदस्य है जिसे बड़ा सम्मान मिल रहा है।
3 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि बुराड़ी कांड के बाद टॉमी को नोएडा के सेक्टर-55 में कुत्तों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल की क्लीनिक में लाया गया था। यहां टॉमी का इलाज चल रहा था और यहीं उसकी मौत हो गई। अब इस संस्था के संस्थापक संजय महापात्रा ने फैसला लिया है कि वो टॉमी के नाम पर नोएडा में जानवरों के लिए फ्री ओपीडी खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह से किसी के भी नाम पर किसी संस्था का नाम होना काफी सम्मान की बात है। ऐसे में बुराड़ी जैसी घटना के परिवार का सदस्य ऐसा सम्मान पाए तो यह काफी बड़ी बात है।
विज्ञापन
5 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सामाजिक संस्था हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल में टॉमी का इलाज चल रहा था। बता दें कि जब से टॉमी को नोएडा लाया गया था उसकी तबियत खराब चल रही थी। हालांकि उसकी तबियत में सुधार होने लगा था। उसने खेलना भी शुरू कर दिया था। लेकिन रविवार को अचानक ही टॉमी को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।