{"_id":"39d942bd4c21fc93b5d67e69cbc2d7c6","slug":"bus-and-car-collision-four-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े , चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े , चार की मौत
Sun, 01 Nov 2015 10:34 PM IST
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े , चार की मौत
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मसूरी-गुलावठी रोड पर रविवार शाम करीब चार बजे एनटीपीसी की स्टाफ बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हुई। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में अब्दुल अजीज (80) और अतीक (35) पिता-पुत्र हैं, दोनों परचून का कारोबार करते थे। मृतक हसीन (50) इनका पड़ोसी और इस्तेखार कार चालक था। बस चालक भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (सभी फोटो: अमर उजाला, गाजियाबाद)
बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े , चार की मौत
2 of 5
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एनटीपीसी की स्टाफ बस मसूरी से एनटीपीसी जा रही थी, जबकि कार गुलावठी की ओर से मसूरी की तरफ जा रही थी। कोका कोला फैक्ट्री के सामने दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हुई। एसओ राजकुमार ने बताया कि दिल्ली यमुना विहार नूर इलाही मस्जिद के पास के रहने वाले अब्दुल अजीज और उनके पुत्र अतीक की मौके पर ही मौत हो गई।
बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े , चार की मौत
3 of 5
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अब्दुल अजीज के बेटे शरीफ, पड़ोसी हसीन और ड्राइवर इस्तेखार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हसीन और इस्तेखार ने भी दम तोड़ दिया। शरीफ की हालत नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में करीब 24-25 लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। टक्कर लगने के बाद बस पलटने से बची। अगर पलट जाती तो और भी जानें जा सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े , चार की मौत
4 of 5
पुलिस का कहना है कि यह साफ नहीं हो सका है कि हादसा क्यों हुआ। ऐसा लगता है कि या तो बस चालक को झपकी आई या फिर किसी और वाहन को बचाने में कार से टक्कर हुई। बस चालक की गिरफ्तारी के बाद ही यह पता चल पाएगा।
विज्ञापन
बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े , चार की मौत
5 of 5
रविवार से ही यातायात माह शुरू हुआ है। पहले ही दिन बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। इस माह पुलिस लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।