फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: बच्चों के विवाद के बाद दिल्ली में भड़का सांप्रदायिक तनाव

Sun, 25 Oct 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Oct 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन

PICS: बच्चों के विवाद के बाद दिल्ली में भड़का सांप्रदायिक तनाव

Children fights escalate sectarian tensions, pelting the police deployed

सीमापुरी सी ब्लॉक में शुक्रवार रात बच्चों के बीच हुए झगड़े ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से शरारती तत्वों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव में दोनों पक्षों की ओर से आठ लोग जख्मी हो गए।

PICS: बच्चों के विवाद के बाद दिल्ली में भड़का सांप्रदायिक तनाव

Children fights escalate sectarian tensions, pelting the police deployed

पथराव की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस बल ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को तितर-बितर कर दिया। सीमापुरी थाना पुलिस ने दंगा फैलाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। तनाव और मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

PICS: बच्चों के विवाद के बाद दिल्ली में भड़का सांप्रदायिक तनाव

Children fights escalate sectarian tensions, pelting the police deployed

पुलिस के अनुसार, सीमापुरी सी ब्लॉक में शुक्रवार रात नौ बजे दो बच्चों के बीच किसी बात पर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से काफी लोग आ गए और एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: बच्चों के विवाद के बाद दिल्ली में भड़का सांप्रदायिक तनाव

Children fights escalate sectarian tensions, pelting the police deployed

लेकिन लोग उग्र होकर एक दूसरे पर पथराव करते रहे। हालात बेकाबू होता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को तितर-बितर कर दिया। परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त संजय बेनीवाल ने बताया कि पथराव में दोनों पक्षों की ओर से आठ लोग जख्मी हुए।

विज्ञापन

PICS: बच्चों के विवाद के बाद दिल्ली में भड़का सांप्रदायिक तनाव

Children fights escalate sectarian tensions, pelting the police deployed

जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। संयुक्त आयुक्त संजय बेनीवाल, जिला पुलिस उपायुक्त वीनू बंसल समेत कई आला अधिकारियों ने देर रात इलाके में घूमकर शांति बनाए रखने की अपील की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed