{"_id":"591035014f1c1bdc55851751","slug":"cop-who-has-been-targeted-by-kejriwal-will-probe-his-2-crore-corruption-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाला अफसर करेगा केजरीवाल के घूसकांड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाला अफसर करेगा केजरीवाल के घूसकांड की जांच
Mon, 08 May 2017 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Mon, 08 May 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kejriwal
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कपिल मिश्रा को मंत्रीपद से बर्खास्त किए जाने के बाद रविवार को उन्होंने केजरीवाल पर एक बहुत बड़ा आरोप लगाया है। कपिल ने अपने आरोप में सीधे तौर पर केजरीवाल को 2 करोड़ रुपए के घूस लेने की बात कही है।
2 of 5
kapil mishra
- फोटो : अमर उजाला
इसकी शिकायत वो रविवार को ही दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को कर चुके हैं। जिसपर कार्रवाई करते हुए सोमवार को एलजी ने इस मामले की जांच उस अफसर को सौंप दी है जो कई मामलों में केजरीवाल के निशाने पर रह चुका है।
3 of 5
kapil mishra
- फोटो : अमर उजाला
इस अधिकारी पर केजरीवाल ने कई तरह के आरोप लगाए हैं और उनकी इस अफसर से कभी नहीं बनी है। यहां तक कि केजरीवाल ने इस अफसर को भाजपा का एजेंट भी बताया है जो केंद्र सरकार के इशारे पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil mishra
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल इस अफसर को इतिहास का सबसे भ्रष्ट अफसर भी बता चुके हैं। आम आदमी पार्टी और इस अफसर का शुरु से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। यही नहीं इस अफसर के बारे में खुद कपिल मिश्रा भी मंत्री पद से हटाए जाने से पहले तक भ्रष्ट होने और केंद्र के दबाव में काम करने का आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
mukesh kumar meena
- फोटो : सोशल मीडिया
हम बता दें कि केजरीवाल के 2 करोड़ के घूसकांड की जांच का मामला एलजी ने एसीबी को सौंप दिया है और एसीबी प्रमुख हैं मुकेश कुमार मीणा। मुकेश मीणा ही वह अधिकारी हैं जिनसे केजरीवाल की कभी नहीं पटी। अब वही मीणा केजरीवाल के घूसकांड की जांच करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।