गुरुग्राम के एमजी रोड पर स्थित ग्रैंड मॉल के एस बार में रविवार आधी रात को एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने जमकर मारपीट व फायरिंग की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम सेक्टर-29 की डीएलएफ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Video : आधी रात को फायरिंग में दहला मॉल, मारपीट के बाद गोलियों से 2 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11:30 बजे एस बार के संचालक दीपक और उनके दो साथी प्रविंद्र और प्रवीण क्लब के बाहर खड़े थे।
उसी वक्त गाड़ियों में सवार होकर करीब 15 लड़के वहां पहुंचे और दीपक व उनके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए फायरिंग कर दी।
इस घटना की सूचना दीपक ने तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के ठिकानों पर रेड डालकर दो आरोपियों मिंटू और अमित को गिरफ्तार कर लिया।
Owner of bar informed police that 10-15 ppl came & 2 of them fired shots. Two ppl arrested, it's a case of old rivalry: #Gurugram Police PRO pic.twitter.com/c1vykG8Vsg