{"_id":"6275eb3f779b897c9673b5ca","slug":"delhi-boy-who-lure-girls-for-marriage-but-sexually-assault-them-with-his-instagram-video-reach-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम बना मुसीबत: जिन वीडियो के जरिए लड़कियों से दोस्ती कर बनाता था शिकार, उन्हीं ने पहुंचाया सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम बना मुसीबत: जिन वीडियो के जरिए लड़कियों से दोस्ती कर बनाता था शिकार, उन्हीं ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 07 May 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
गुरुग्राम से गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी स्कूल नहीं गया युवक पहले इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो अपलोड कर लड़कियों से दोस्ती करता था। फिर लड़कियों को उनसे शादी करने का झांसा देता था। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म करता था। अभी तक दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने की बात सामने आ चुकी है।
वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने आरोपी युवक को इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई वीडियो से इफको चौक, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। जिन वीडियो के जरिए वह लड़कियों से दोस्ती करता था, उन्हीं वीडियो से ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह अभी तक कितनी लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिपालपुर में रहने वाली एक युवती (22) ने 24 अप्रैल को शिकायत दी थी कि विजय उर्फ गंजू नाम के युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और दो दिन तक उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। जब सगाई की बात सामने आई तो आरोपी किसी और लड़की का अपहरण करके फरार हो गया। पीड़ित लड़की दो महीने की गर्भवती है।
3 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और मामले की जांच एसआई अमोलक व एसआई सुरेश ढाका की टीम ने शुरू की। आरोपी का मोबाइल बंद आ रहा था। जांच में पुलिस टीम को पता लगा कि आरोपी विजय मीठापुर, जैतपुर से एक नाबालिग लड़की(साढ़े सोलह वर्ष) को 28 अप्रैल को लेकर फरार हो गया है। इस बाबत जैतपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
वीडियो के जरिए पुलिस के हत्थे चढ़ गया आरोपी-
एसआई सुरेश ढाका को पता लगा कि आरोपी मीठापुर से नाबालिग लड़की को महेंदीपुर बालाजी लेकर गया है। वहां उसने दिखावे के लिए लड़की से शादी कर ली। इसके बाद गुरुग्राम में आकर नाबालिग लड़की के साथ रहने लगा। आरोपी ने इंस्टाग्राम व फेसबुक पर जो वीडियो अपलोड की थीं उनमें बैकग्राउंड में जो इमारत आ रही थीं उससे पता लग रहा था कि आरोपी गुरुग्राम में कहीं रह रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर पुलिस ने चालाकी चली और पुलिस ने लड़की बनकर आरोपी से इंस्टाग्राम पर बात की और आरोपी को इफको चौक, गुरुग्राम मिलने बुलाया। इसके बाद एसआई सुरेश ढाका की टीम ने आरोपी विजय उर्फ गंजू(22) को तीन मई को उसकी वीडियो के आधार पर उसे इफको चौक, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मीठापुर से अपह्त नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ भी दुष्कर्म किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।