{"_id":"6271f54f760ebb1a1a7f53a4","slug":"delhi-builder-murder-police-catches-minor-accused-with-metro-card-help-he-tells-the-reason-of-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बिल्डर की हत्या: मेट्रो कार्ड की मदद से पुलिस ने पकड़ा नाबालिग आरोपी, सामने आई हत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बिल्डर की हत्या: मेट्रो कार्ड की मदद से पुलिस ने पकड़ा नाबालिग आरोपी, सामने आई हत्या की वजह
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 04 May 2022 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
builder murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिविल लाइंस में बिल्डर राम किशोर अग्रवाल की हत्या और लूट के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। मेट्रो पुलिस ने मुख्य आरोपी को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से पकड़ा है। लूटपाट के लिए बिल्डर की हत्या की गई थी। खास बात यह है कि आरोपी मेट्रो कार्ड के जरिए पुलिस के हत्थे चढ़ा। देर रात पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।
2 of 5
दिल्ली में बिल्डर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है। वह मूलत: बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में वजीराबाद इलाके में रहता है। इसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। उसपर लूटपाट का मामला दर्ज है। इस मामले में पुलिस उसे पहले पकड़ चुकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस लूट की रकम की बरामदगी और उसके दूसरे साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
3 of 5
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि घटना से पहले वाली रात आरोपी बाइक को राम किशोर अग्रवाल की कोठी के बाहर पार्क करने पहुंचे थे। बाइक को खड़ी करके पैदल ही सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पहुंचे। 1 मई को वारदात के बाद पुलिस ने सभी इलाके में लगे तीन सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें घटना से पहले और बाद में संदिग्धों की हरकतों की जांच की गई। फुटेज से पता चलता है कि बदमाश 30 अप्रैल की रात अपनी अपाचे बाइक को बिल्डर के घर के पास पार्क करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिल्डर का घर
- फोटो : अमर उजाला
वहां से वह पैदल ही सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पहुंचे। जहां से वह मेट्रो में सवार होकर ग्रीन पार्क स्टेशन पहुंचे। फिर मेट्रो में सवार होकर वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मेट्रो से बाहर निकले और परिसर में कुछ समय बिताने के बाद यलो लाइन मेट्रो में सवार हो गए। समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन पहुंचने के बाद उनका टोकन खत्म हो गया। उन्होंने मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल किया और बाहर निकलने के बाद एक ऑटो में सवार हुए। जहां से वह हैदरपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
builder murder case
- फोटो : अमर उजाला
एक टीम ने ऑटो रिक्शा चालक से पूछताछ की और दूसरी टीम ने डीएमआरसी से संपर्क कर आरोपियों के मेट्रो कार्ड की जानकारी हासिल की। मेट्रो पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी गई। मेट्रो के स्पेशल स्टाफ निरीक्षक अजय बदमाशों पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। डीएमआरसी ने पुलिस को बताया कि आरोपी अगर मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को मिल जाएगी। शाम में आरोपी ने राजीव चौक पर कार्ड का इस्तेमाल किया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।