विश्वभर में फैली कोरोना महामारी के चलते बीते दो साल से जिस तरह से प्रतिबंधों के बीच ईद का त्योहार मनाया जा रहा था उसके बाद इस साल वैसा माहौल नहीं है। एक बार फिर लोग पहले की तरह पूरे हर्षोल्लास से ईद का त्योहार मना रहे हैं। मंगलवार सुबह पूरे देश समेत दिल्ली-एनसीआर में मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाजियों की भीड़ और उनका उत्साह बताता है कि इस बार की ईद उनके लिए कितनी खास है। सुबह से ही नमाजी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। बच्चे-बूढ़े-जवान हर उम्र के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारक दी।
ईद 2022: दो साल बाद लौटी मस्जिदों-ईदगाहों में रौनक, पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है त्योहार, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 03 May 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन