फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने एलजी को किया ट्वीट, लिखा- कर्म पीछा नहीं छोड़ता

Sat, 19 May 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 May 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi cm arvind kejriwal wife sunita kejriwal tweet against LG in delhi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक ट्वीट किया है।
Delhi cm arvind kejriwal wife sunita kejriwal tweet against LG in delhi

सुनीता ने ट्वीट में उपराज्यपाल को टैग किया है। उन्होंने लिखा कि “आदरणीय उपराज्यपाल, आपको पता ही होगा पिछले उपराज्यपाल (नजीब जंग) बहुत बीमार हैं। आम आदमी पार्टी के साथ उन्होंने जो किया था उस पर उन्होंने अफसोस जताया था। आप सरकार के अलावा, मेरी विधवा बहन को लगातार उत्पीड़ित करना अमानवीय है। ऐसा कहा जाता है कि ‘कर्म’ कभी ‘कर्ता’ का पीछा नहीं छोड़ता।”



 

Delhi cm arvind kejriwal wife sunita kejriwal tweet against LG in delhi

इससे पहले वाले उपराज्यपाल नजीब जंग से भी केजरीवाल सरकार की नहीं बनी थी। इस समय केजरीवाल आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार और एलजी के इशारे पर दिल्ली में उनकी सरकार को तंग किया ला रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi cm arvind kejriwal wife sunita kejriwal tweet against LG in delhi

सुनीता ने ट्वीट में एलजी पर जो आरोप लगाए हैं, उनमें पहला आरोप अपनी बहन को परेशान करने का है। उनकी बहन के पति सुरेंद्र बंसल पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार थे। उनकी फर्म पर मई 2017 में 6 करोड़ के फर्जी बिल देने की एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी दिन दिल का दौरा पड़ने से सुरेंद्र की मौत हो गई थी। 10 मई को सुरेंद्र के बेटे विनय को इसी केस में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तबसे ये मामला चल रहा है।

विज्ञापन
Delhi cm arvind kejriwal wife sunita kejriwal tweet against LG in delhi

दूसरा मामला है दिल्ली मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का है। अभी से मामला ताजा है जिसमें दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने वाली है। बताया जा रहा है कि सुनीता भी अपने पति के साथ केंद्र सरकार से नाराज चल रही हैं।

हालांकि ये ट्वीट सुनीता केजरीवाल का वेरिफाइड ट्विटर खाता नहीं है, लेकिन अरविंद केजरीवाल सहित कई आप पार्टी के नेता इसको फॉलो कर रहे हैं। इससे कहा जा सकता है कि ये सुनीता का ही ट्विटर हैंडल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed